Psychological Test: इंसान की बुद्धिमानी को परखती हैं ये आदतें


By Mahima Sharan10, Dec 2024 05:44 PMjagranjosh.com

बुद्धिमानी के संकेत

बुद्धिमत्ता एक गुण है, जिसका पता हमारी दैनिक आदतों और व्यवहारों से लगता है। जबकि IQ टेस्ट किसी की मेंटल क्षमताओं का एक स्नैपशॉट हैं। हर व्यक्ति का आईक्यू और दिमाग एक दूसरे से अलग होता है। यहां तक की हमारे सोचने की प्रक्रिया भी अलग होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी आम आदतों के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपनी बुद्धिमानी को परख सकते हैं।

हर छोटी-छोटी चीजों को जानना

जिज्ञासा सिर्फ़ जानने की इच्छा से कहीं ज़्यादा है। अगर आपको हर छोटी-छोटी बातों को जानने की इच्छा होती है, तो वाकई में आप एक बुद्धिमान और जिज्ञासू व्यक्ति है। आप उन व्यक्तियों में आते हैं, जो चीजों को अनदेखा करने के वजाय उसके बारे में अधिक जानना चाहते हैं।

वे शांत और संयमित रहते हैं

तनावपूर्ण परिस्थितियों में शांत रहना उच्च बुद्धिमत्ता का प्रतीक है। शांत रहने की यह क्षमता व्यक्तियों को दबाव में भी स्पष्ट रूप से सोचने और निर्णय लेने की अनुमति देती है।

बदलावों को स्वीकार करना

वे बिना किसी शिकायत के जीवन में होने वाले बदलावों के साथ आसानी से तालमेल बिठा लेते हैं। लचीलापन बुद्धिमत्ता का संकेतक है। जो लोग नई जानकारी या वातावरण के साथ जल्दी से तालमेल बिठा लेते हैं, उनमें आमतौर पर उच्च बुद्धिमानी होती है।

वे एकांत और चिंतन को महत्व देते हैं

अकेले समय बिताना अक्सर इंट्रोवर्ट होने का संकेत माना जाता है, लेकिन यह उच्च स्तर की बुद्धिमत्ता का भी संकेत हो सकता है। जो लोग एकांत पसंद करते हैं, उनका IQ अधिक होता है।

आत्म-अनुशासन

आत्म-अनुशासन बुद्धिमत्ता का एक महत्वपूर्ण संकेत है। उच्च आत्म-नियंत्रण वाले व्यक्ति अक्सर एकाडमिक और पेशेवर सेटिंग्स में अधिक सफल होते हैं, जो उनकी संज्ञानात्मक क्षमताओं का प्रमाण है।

अगर आपके अंदर भी ये आदत हैं, तो आप एक बुद्धिमान व्यक्ति है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

ऑफिस काम में नहीं लग रहा मन? ऐसे करें खुद को मोटिवेट