CBSE Board Exam 2024: ये गलतियां न बन जाएं आपके कम मार्क्स की वजह
By Priyanka Pal23, Feb 2024 12:35 PMjagranjosh.com
सीबीएसई
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2024 कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा जारी है। जो स्टूडेंट एग्जाम दे रहे हैं उन्हें सीबीएसई द्वारा बनाए गए कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। आपको एग्जाम देते समय अपनी कुछ कॉमन मिस्टेक से बचना चाहिए।
एग्जाम में देरी से पहुंचना
अपने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें ताकि आपके पास परीक्षा पूर्व औपचारिकताएं पूरी करने, अपनी सीट ढूंढने और परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार होने के लिए पर्याप्त समय हो।
निर्देशों को पढ़ना
कई बार स्टूडेंट जल्दबाजी में निर्देशों को ध्यान से नहीं पढ़ते हैं। इससे प्रश्नों को गलत तरीके से हल करना या गलत उत्तर देना संभव हो सकता है। अगर आपने गलती से ऑप्शनल के दोनों क्वेश्चन को अटेंड किए तो आपके मार्क्स काटे सकते हैं।
क्वेश्चन को न समझना
जल्दबाजी में बिना प्रश्न को समझकर उत्तर लिखने से आप अपने मार्क्स गवां सकते हैं। कई बार कुछ स्टूडेंट जो पढ़कर आएं हैं उसे ही लिखने का प्रयास करते हैं लेकिन प्रश्न में थोड़ा बदलाव किया जाता है।
टाइम मैनेजमेंट की प्रॉब्लम
कुछ स्टूडेंट खराब टाइम मैनेजमेंट के चलते सभी प्रश्नों को सही से अटेंड नहीं कर पाते। जिससे उनके कई प्रश्न छूट जाते हैं। इससे आपको उन्हीं के मार्क्स मिलते हैं जिन्हें आपने अटेंड किया है।
रिचेक
जो स्टूडेंट सही टाइम मैनेज नहीं कर पाते और जो पेपर करने के बाद दुबारा रिचेक नहीं कर पाते। इससे उनका जल्दबाजी में कई प्रश्न छूट सकता है। इसलिए कोशिश करें की एक बार पूरा पेपर करने के बाद आप उसे दुबारा चेक कर सकें।
कम नंबर वाले प्रश्न को ज्यादा लिखना
जिन प्रश्नों में जितना पूछा गया है और कम नंबर का है। इसमें भी ज्यादा से ज्यादा घुमा फिरा कर आंसर लिखने से बचेंष वरना ये आपके मार्क्स काटने की वजह बन सकते हैं। पेज भरने के चक्कर में मिलने वाले मार्क्स न गवाएं।
गलतियां
अगर किसी प्रश्न का आंसर आपको सही तरीके से आता है, तो उसे बिना कोई मिस्टेक के लिखना सीखें। ज्यादा काटा - पीटी करने से आपके मार्क्स कट सकते हैं।
चीटिंग
अगर बोर्ड एग्जाम के दौरान आपके पास कोई कागज या इलेक्टॉनिक डिवाइस दिखता है और आप पकड़े गए। इसके लिए आपका पेपर भी रद्द किया जा सकता है।
ऐसी ही एग्जाम टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
IISC Bangalore: Mtech के लिए आवेदन 15 मार्च से शुरू