इन 7 गलतियों को करने से बचते हैं होशियार बच्चे


By Priyanka Pal03, Jun 2024 02:05 PMjagranjosh.com

आज जानिए होशियार बच्चों की उन सामान्य गलतियों के बारे में जिनसे बुद्धिमान स्टूडेंट आमतौर पर बचते हैं।

स्मार्ट वर्क

होशियार बच्चों को हमेशा अपने काम को समय से पूरा करने की आदत होती है, वे उसे टालते नहीं हैं।

अनुशासन

होशियार बच्चे अपने जीवन में अनुशासन बनाए रखते हैं। वे नियमित दिनचर्या का पालन करते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं।

निर्देशों को पढ़ना

वे अनावश्यक गलतियों से बचने के लिए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ते हैं और उनका पालन करते हैं।

रिवीजन

एग्जाम में क्वेश्चन पेपर पकड़ते ही इस बात का पक्षतावा न हो कि काश ये पहले पढ़ लेते कहने से बचने के लिए उनका रिवीजन तगड़ा होता है।

समय

वे सोशल मीडिया में अपना अधिक समय बर्बाद नहीं करते। वे अपने समय का सदुपयोग करते हैं और इसे सही जगह निवेश करते हैं।

अज्ञानता

होशियार बच्चे ज्ञान प्राप्त करने और सीखने की प्रक्रिया को निरंतर बनाए रखते हैं। वे किताबें पढ़ते हैं, नई चीजें सीखते हैं और अपनी ज्ञान सीमा को बढ़ाते हैं।

भरोसा

ये बच्चे आत्मविश्वासी होते हैं और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हैं। वे आत्म-संदेह से बचते हैं और चुनौतियों का सामना डटकर करते हैं।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Sara Tendulkar कितनी पढ़ी-लिखी हैं? जानें