कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के इन कॉलेजों में मिलता है लाखों-करोड़ों का पैकेज  


By Mahima Sharan21, Mar 2025 01:51 PMjagranjosh.com

बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज

भारत में इंजीनियरिंग शुरू से ही डिमांड में रहा है। ऐसे में सही कॉलेज चुनना बेहद ही जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही इंजीरियरिंग कॉलेजों के बारे में बताएंगे, जो आपके भविष्य को संवार सकती है।

आईआईटी बॉम्बे

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के लिए प्रसिद्ध फेमस है। जेईई टॉपर्स के बीच कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए IIT Bombay हमेशा बेस्ट च्वॉइस मानी जाती है। यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी बहुत शानदार है।

आईआईटी दिल्ली

आईआईटी दिल्ली अपने बेस्ट रिसर्च फोकस और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, कैमिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल जैसे अनेक इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए जानी जाती है। यहां से आपको आसानी से लाखों-करोड़ो का प्लेसमेंट मिल सकता है।

आईआईटी मद्रास

आईआईटी मद्रास, अपने फैकल्टी स्टॉफ और स्टूडेंट्स कम्युनिटी के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बेस्ट एजुकेशन और प्लेसमेट के लिए प्रसिद्ध है।

आईआईटी खड़गपुर

आईआईटी खड़गपुर, भारत का पहला आईआईटी यूनिवर्सिटी है। यहां कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और विभिन्न इंजीनियरिंग प्रोग्राम उपलब्ध है। यहां का प्लेसमेंट भी बहुत अच्छा है।

आईआईटी कानपुर

आईआईटी कानपुर रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए जाना जाता है। यह अपने कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए छात्रों के बीच बहुत पॉपुलर है।

इन कॉलेजों में पढ़कर आप आसानी से लाखों-करोडो का पैकेज उठा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Chanakya Niti: मेहनत के बावजूद कुछ लोग क्यों असफल रह जाते हैं?