बच्चों ने किए है दुनिया के ये 7 सबसे कूल आविष्कार


By Priyanka Pal03, Oct 2024 02:46 PMjagranjosh.com

क्या आप जानते हैं दुनिया के उन आविष्कारों के बारे में जिन्हें बच्चों ने खुद बनाया है। जी हां, आज इस वेब स्टोरी में जानिए ऐसी ही मजेदार इन्वेंशन के बारे में।

ट्रेम्पोलिन

जॉर्ज निसेन ने ट्रेम्पोलिन का इन्वेंशन किया था। उन्हें इसे बनाने का आइडिया 16 साल की उम्र में आया था।

टॉय ट्रक

सबसे कम उम्र के आविष्कारकों में से एक रॉबर्ट पैच थे, जिन्हें 1963 में, जब वे 6 साल के थे। उन्होंने बोतल के ढक्कनों और कार्डबोर्ड से टॉय ट्रक बनाया था।

पॉप्सिकल्स

फ्रैंक एपर्सन ने इसे गलती से बना दिया था, दरअसल 11 साल की उम्र में उन्होंने सोडा पाउडर, पानी और एक स्टिरिंग स्टिक से भरा एक कप रात भर अपने पोर्च पर छोड़ दिया। जिसे सुबह उठकर उन्होंने देखा तो वह पॉप्सिकल्स बन चुकी थी।

टेलीविजन

15 साल के फिलो टी. फार्न्सवर्थ ने 1921 में की थी और इसका पहला चित्र 6 साल बाद प्रसारित किया गया था।

इयरमफ्स

15 साल के चेस्टर ग्रीनवुड जब बर्फ पर स्केटिंग करने गए तो उनके कान ठंडे हो रहे थे। तभी उन्हें अपने कानों को गर्म रखने के लिए बीवर की खाल के टुकड़े सिलने शुरू किए जिससे इसका आविष्कार हो सका।

ब्रेल

12 साल के लुई ब्रेल ने उभरे हुए अक्षरों पर अपनी उंगली चलाने की एक प्रणाली विकसित की जिसे ब्रेल भाषा कहा जाने लगा।

क्रिसमस लाइट्स

15 साल के अल्बर्ट सदाका ने क्रिसमस लाइट्स का आविष्कार बहुत ही कम उम्र में ही कर दिया था। पहले उन्होंने क्रिसमस लाइट्स के सेट बनाएं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

अगर ट्रैफिक पुलिस गाड़ी की चाबी निकाल ले तो क्या करना चाहिए?