दुनिया के इन 6 देशों में नहीं डूबता सूरज


By Priyanka Pal24, May 2024 11:23 AMjagranjosh.com

दुनिया के कई देशों में हरदिन सूरज उगना और अस्त होना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन, क्या आप दुनिया के 6 ऐसे देशों के बारे में जानते हैं? जहां सूरज लंबे समय तक उगा रहता है।

नॉर्वे

दुनिया के बेहतर देशों की गिनती में नॉर्वे का नाम हमेशा शुमार रहता है। क्या आपको पता है, इस देश में पूरे 76 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता। यहां मई में सूरज उगने के बाद जुलाई के अंत तक नहीं डूबता।

स्वीडन

यहां 6 महीने तक सूरज निकला रहता है। यहां रात नहीं होती लेकिन फिर भी लोग अपने सोने का समय निर्धारित कर लेते हैं।

कनाडा

इस देश का नूनावुत शहर ऐसा है, जो कि अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। वहीं, यहां पर 2 महीने तक सूरज अस्त नहीं होता है।

फिनलैंड

इस देश में केवल 73 दिनों तक ही सूरज उगता है। जिसके बाद पूरा साल यहां पर रात रहती है। फिर भी लोग अपना रूटीन बनाकर अपना सोने का समय निकाल लेते हैं।

बैरो

अलास्का के इस शहर में मई से जुलाई के बीच 82 दिन लगातार सूरज का उजाला बना रहता है।

आइसलैंड

यहां के ग्रिम्सी द्वीप पर करीब 1 महीने तक रात का अंधेरा नहीं होता, बल्कि सूरत उगा रहता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Punctuation: Difference Between Colon And Semicolon