5 ऐसे देश जहां महीनों तक नहीं होती है रात, ‘Midnight Sun’ देखने आते हैं लोग
By Mahima Sharan22, Dec 2024 11:25 AMjagranjosh.com
शहर जहां नहीं होती रात
सुबह से रात और रात से सुबह होना हम सभी के लिए आम बात है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जहां के लोगों को महीनों तक रात देखना नसीब नहीं हो पाता है।
अलास्का
अलास्का एक ऐसा शहर है जहां मिडनाइट सन देखा जाता है। यहां मई के अंत से लेकर जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डुबता। यहां बर्फ से ढके पहाड़ों, ग्लेशियरों और जंगलों के बीच मिडनाइट सन देखने के लिए मिलता है।
स्वीडन
स्वीडन भी मिडनाइट सन के लिए जाना जाता है। यहां करीब 100 दिनों तक सूरज नहीं ढलता है।
फिनलैंड
फिनलैंड शहर भी मिडनाइट के लिए ही जाना जाता है। यहां करीब 73 दिनों तक सूरज की चमक बनी रहती है। यहां हजारों झीलों, जंगलों और नेशनल पार्क के बीच मिडनाइट सन देखने में बेहह ही खूबसूरत लगता है।
आइसलैंड
आइसलैंड में जून के बाद से सूरज चमकता रहता है। यहां ज्वालामुखी, गीजर, झरने और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच खूबसूरत मिडनाइट सन देखने लिए मिलता है।
नॉर्वे
मई से जुलाई के अंत तक लगातार सूरज के चमकने के कारण नॉर्वे के मिडनाइट सन की भूमि कहा जाता है।
लगातार सूरज की चमक से इन देशों को मिडनाइट सन के नाम से जाना जाता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Top 5 Medical Colleges In India As Per NIRF Rankings