सबसे कम घंटे काम करने वाले देश कौन से हैं?


By Mahima Sharan14, Jan 2025 09:35 AMjagranjosh.com

कम घंटे काम करने वाले देश

कई देशों ने प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए वर्क लाइफ बैलेंस को प्राथमिकता देते हुए कम कार्य घंटों को अपनाया है।

जर्मनी (प्रति सप्ताह 35-40 घंटे)

जर्मनी का कार्य सप्ताह 35 से 40 घंटे का है, जिसमें ओवरटाइम और कर्मचारी कल्याण पर सख्त नियम हैं।

नीदरलैंड (औसत 29 घंटे)

नीदरलैंड में औसत कार्य सप्ताह 29 घंटे का है, जिसमें वर्क-फोर्स का एक बड़ा हिस्सा पार्ट-टाइम रोल में है।

फ्रांस (प्रति सप्ताह 35 घंटे)

फ्रांस का 35 घंटे का कार्य सप्ताह कानून, जिसे 2000 में पेश किया गया था, का उद्देश्य काम और व्यक्तिगत जीवन को संतुलित करना है।

डेनमार्क (प्रति सप्ताह 37 घंटे)

डेनमार्क में मानक 37 घंटे का कार्य सप्ताह है, जिसमें मजबूत सामाजिक लाभ शामिल हैं।

नॉर्वे (प्रति सप्ताह 37.5 घंटे)

नॉर्वे का सामान्य कार्य सप्ताह 37.5 घंटे का है, जिसमें कार्य-जीवन संतुलन कर्मचारी लाभों पर अधिक जोर दिया जाता है।

ये हैं सबसे कम घंटे काम करने वाले देश। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

बिना थके पढ़ाई करने के 10 स्मार्ट तरीके