By Priyanka Pal18, Apr 2024 05:35 PMjagranjosh.com
भारत एक ऐसा देश है जहां सालभर में किसी ना किसी जगह कोई ना कोई चुनाव होता ही रहता है। लेकिन आज हम जिस देश की बात कर रहे हैं, वहां हर 6 महीने पर चुनाव होता है।
चुनाव
ज्यादातर देशों में सरकार चुनने के लिए 5 से 6 साल बाद चुनाव होते ही हैं। तो वहीं यूरोप का एक देश ऐसा है जहां हर 6 महीने बाद इलेक्शन होते हैं।
सैन मरीनों
यूरोप के सैन मरीनों में हर 6 महिने में इलेक्शन कराए जाते हैं। जिसके बाद वहां का राष्ट्राध्यक्ष बदल जाता है।
कैप्टन-रिजेंट
सैन मरीनों में जब भी राष्ट्राध्यक्ष बनाया जाता है, उसे वहां के लोग कैप्टन-रिजेंट कहते हैं। कैप्टन रिजेंट को चुनने के लिए ग्रेट और जनरल काउंसिल के 60 सदस्य वोट डालते हैं।
छोटा देश
इस देश को दुनिया के सबसे छोटे देशों की गिनती में रखा गया है। यह देश 61 वर्ग किलोमीटर में बसा और लोकतांत्रिक देशों में से एक है।
पहला चुनाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस देश में सबसे पहले चुनाव साल 1243 में हुआ था। यहां के संसद को अरेंगो कहा जाता है। यहां संविधान 1600 में लागू हुआा था।
लोगों की संख्या
सैन मरीनों सबसे पुराने लोकतांत्रिक देशों में से एक हैं। लेकिन आपको यकीन नहीं होगा कि यहां 35 हजार तक लोग रहते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉेलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
World Heritage Day 2024: UNESCO के कम प्रचलित स्थलों के बारे में जानिए