सबसे ज्यादा घंटे सोने वाला देश कौन सा है?


By Priyanka Pal12, Apr 2025 06:56 PMjagranjosh.com

सबसे ज्यादा घंटे सोने वाला देश

एक्सपर्ट बताते हैं कि हर व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद तो जरूर लेनी चाहिए। लेकिन क्या आप ऐसे देश के बारे में जानते हैं, जो सबसे ज्यादा घंटे तक सोता है।

अधिक सोने वाला देश

वैश्विक नींद सर्वेक्षण के अनुसार, सबसे अधिक सोने वाले लोगों में नीदरलैंड टॉप पर है। नीदरलैंड्स के लोग औसतन 8.1 घंटे तक सोते हैं।

वयस्कों के लिए नींद

आमतौर पर यह सुझाव दिया जाता है कि वयस्कों को हर रात 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। नियमित रूप से 7 घंटे से कम सोने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

वृद्ध वयस्क

वृद्ध वयस्कों को युवा वयस्कों के समान ही नींद की आवश्यकता होती है, लेकिन वे स्वाभाविक रूप से जल्दी सो जाते हैं और जल्दी जाग जाते हैं।

दूसरा देश

दुनिया में दूसरे स्थान पर फिनलैंड है, जहां के लोग रोजाना 8 घंटे की नींद लेते हैं। नीदरलैंड्स और फिनलैंड के बाद तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस है।

ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के लोग प्रतिदिन 7.9 घंटे की नींद पूरी करते हैं।

औसत नींद अवधि

औसत नींद अवधि के मामले में भारत, चीन के साथ, वैश्विक स्तर पर 11वें स्थान पर है। दोनों देशों में लोग आमतौर पर हर रात लगभग 7.1 घंटे सोते हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

क्या आप जानते हैं क्रिकेट से जुड़ी ये दिलचस्प बातें