क्रिएटिव एक्टिविटी जो खुशी जगाएंगी और तनाव को कम करेंगी


By Mahima Sharan07, Nov 2024 10:33 AMjagranjosh.com

क्रिएटिव एक्टिविटी

इस व्यस्त दिनचर्या में, हम सभी अपने भविष्य, कार्यभार, जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के कारण तनाव में रहते हैं। परेशानियां चाहे जितनी भी हो, लेकिन खुद को खुश रखना बेहद ही महत्वपूर्ण है। जीवन में उतार-चढ़ाव सिक्के के दो पहलू की तरह है। दोनों एक साथ नहीं आ सकते और लंबे समय तक टिक भी नहीं सकते। आज दुख है, तो कल सुख भी मिलेगा बस अपने हौसले को मजबूत रखें। यहां कुछ मजेदार एक्टिविटी के बारे में बताया गया है, जो आपको हमेशा खुश रखेगें।

फ़ोटोग्राफ़ी

हर शौक और जुनून के पीछे प्यार और सच्चे इरादे होते हैं। फ़ोटोग्राफ़ी एक बेहतरीन कौशल है। यह आपको दूसरों से अलग दिखाता है। यह तनाव को कम करने और आपका ध्यान खुशी और आनंद की ओर आकर्षित करने में मदद कर सकता है।

जर्नलिंग

जर्नलिंग कई लोगों के लिए कारगर है। एक बार जब आप जर्नलिंग शुरू करते हैं, तो आप अपने विचारों, भावनाओं और विचारों को बेहतर ढंग से समझने लगते हैं जो आपको जीवन को स्वीकार करने में मदद करता है।

मूवी देखें

मनोरंजन आपको आराम करने और इस कठोर वास्तविकता से ब्रेक लेने में मदद कर सकता है। फिल्म देखने से आपको कुछ समय के लिए तनाव को भूलने और पल का आनंद लेने में मदद मिल सकती है।

बागवानी

बागवानी कुछ लोगों के लिए एक बेस्ट अनुभव हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति अपने आस-पास पौधे और फूल रखता है, तो इससे उसे खुशी और संतुष्टि मिल सकती है। यह उसे विचलित होने और तनावपूर्ण स्थिति के बारे में चिंता करना बंद करने में मदद करता है।

DIY

नई और रोमांचक कला बनाना कई लोगों के लिए एक रोमांचकारी अनुभव हो सकता है। अपने फोन केस या अपने कमरे को सजाना शांत और फायदेमंद हो सकता है। यह माइंडफुलनेस और धैर्य बढ़ाने का एक शानदार तरीका है।

इन एक्टिविटी के साथ आप खुद को खुश रख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

सूरज की तरह चमकने के लिए इन आदतों से करें दिन की शुरुआत