क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर की पत्नी मिताली पारुलकर की एजुकेशन जानिए


By Priyanka Pal31, Dec 2024 03:20 PMjagranjosh.com

भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर अपनी टीम के ऑलराउंडर हैं और उनकी पत्नी मिताली पारुलकर बिजनेसवूमन। आज जानिए उनकी पत्नी ने कहां से और कितनी पढ़ाई की है।

बचपन

शार्दुल और मिताली बचपन में साथ-साथ पढ़े हैं यही जान-पहचान आगे चलकर प्यार और फिर शादी में बदल गई। शार्दुल ने जहां क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई, वहीं मिताली ने पढ़ाई से लेकर बिजनेस में नाम कमाया।

परिवार

मिताली पारुलकर के पिता भी एक बिजनेसमैन और मां हाउस वाइफ हैं। उन्होंने बिजनेस करना अपने पापा से सीखा और इसमें एंटर करने के लिए अपनी एजुकेशन पर ध्यान दिया।

एजुकेशन

मिताली ने अपनी स्कूल एजुकेशन पूरी करने के बाद कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने करियर में आगे पढ़ने के लिए बीकॉम के बाद कंपनी सेक्रेटरी का कोर्स भी पूरा किया।

करियर

कॉर्पोरेट में नौकरी करने के बाद प्रोफेशनल एक्सपीरियंस हासिल किया। जिसके बाद उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचा। इसके लिए उन्होंने बेकिंग की दुनिया में कदम रखा।

बिजनेस

उन्होंने मुंबई ठाणे में खुद की बेकरी, ऑल जैज बेकरी की शुरूआत की जो अब काफी लोकप्रिय हो चुकी है।

शादी

मिताली पारुलकर और क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर की शादी 27 फरवरी 2023 को हुई। मिताली खुद को एक प्रोफेशनल एंटरप्रेन्योर की तरह ही प्रेजेंट करती हैं।

सोशल मीडिया

शार्दुल ठाकुर की पत्‍नी मिताली ने बिजनेस की दुनिया में पहचान बनाने के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Why BPSC Students Are Protesting, Check Details