नकारात्मक विचारों को दूर करेंगी रोजाना की ये 6 आदतें


By Mahima Sharan02, Mar 2025 03:48 PMjagranjosh.com

नकारात्मक विचारों से कैसे निपटें

इंसान का मन बहुत ही जल्दी परिस्थितियों के अनुसार दुखी और खुश हो जाता है। हालांकि लोग नकारात्मक विचारों से सबसे जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। अगर आप भी नकारात्मक विचारों से जल्दी घिर जाते हैं, तो ये टिप्स आपके काम के साबित हो सकते हैं।

हर दिन के लिए आभारी रहें

हर दिन कुछ पल निकालकर उन चीज़ों के बारे में सोचना जिनके लिए आप आभारी हैं। यह आपका ध्यान नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर लेकर जाती है।

नकारात्मक विचारों पर सवाल उठाएं

जब किसी के दिमाग में कोई नकारात्मक विचार आता है, तो वह आपको चुनौती दे सकता है। खुद से पूछें कि क्या नकारात्मकता किन तथ्यों पर आधारित है, और इसे फिर से ज़्यादा सकारात्मक रूप से समझने की कोशिश करें। जब आप अपने नकारात्मक विचारों पर सवाल उठाते हैं, तब आपको अपनी सोच को लेकर एक क्लियरिटी मिलती है।

अपने आस-पास सकारात्मक लोगों को रखें

सकारात्मक माहौल बनाने से नकारात्मक विचारों को रोका जा सकता है और आशावाद को बढ़ावा मिलता है। खुद को सकारात्मक लोगों से घेरने से आपकी मानसिकता में बदलाव आता है और आप अधिक विवेकी और समझदार बनते हैं।

ध्यान का अभ्यास करना

हर दिन माइंडफुलनेस या ध्यान का अभ्यास करने से आप वर्तमान समय का आनंद ले पाते हैं। यह आपको अपने आस-पास की सकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित करने का मौका देती है। साथ ही आपका दिमाग शांत और तनाव मुक्त रहता है।

व्यायाम

तेज चलना, योग या डांस जैसे नियमित व्यायाम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। व्यायाम से एंडोर्फिन निकलता है, जो मूड को बेहतर बनाने वाले हार्मोन को सुधारता है।

इन एक्टिविटी के साथ आप अपनी नकारात्मक विचारों पर काम कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

दुनिया के 5 किफायती देश