By Mahima Sharan29, Oct 2024 04:01 PMjagranjosh.com
इंजीनियरिंग कोर्स
12वीं के बाद छात्रों के बीच इंजीनियरिंग सबसे लोकप्रिय कोर्स है। लंबे समय से यह ट्रेंड में है। छात्र केवल अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से इंजीनियरिंग के अलग-अलग कोर्स का चयन करते हैं, जिसके सिलेबस में बदलाव होता है।
डेटा साइंस VS डेटा एनालिटिक्स
आज के समय की बात करें कि इस समय छात्रों के बीच डेटा साइंस और डेटा एनालिटिक्स काफी ट्रेंड में है। वहीं, ज्यादातर स्टूडेंट्स डेटा साइंस और डेटा एनालिटिक्स को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। उन्हें समझ नहीं आता है इन दोनों में क्या बेस्ट है और किसमें नौकरी की आसार ज्यादा है।
कौन सा इंजीनियरिंग कोर्स है बेस्ट?
डेटा साइंस और डेटा एनालिटिक्स इंजीनियरिंग से जुड़े दो अलग-अलग कोर्स है। इनके सिलेब्स लेकर करियर ग्रोथ और जॉब अपॉर्चुनिटी भी एक दूसरे से अलग है। 12वीं के बाद अगर आप बीटेक यानी इंजीनियरिंग करने का सोच रहे हैं, तो आप किसी भी प्रतिष्ठित और अच्छे कॉलेज में अपनी पसंद और क्षमता के अनुसार डेटा साइंस और डेटा एनालिटिक्स का कोर्स चुन सकते हैं।
डेटा साइंस क्या है?
इंजीनियरिंग की दुनिया में डेटा साइंस बहुत ही बड़ा क्षेत्र है, जिसमें डेटा कलेक्शन, एनालिसिस के कई टेक्निक का इस्तेमाल किया जाता है। डेटा साइंस की पढ़ाई करने के बाद आपको मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा विजुअलाइजेशन का उपयोग करना सीखाया जाता है। इसमें डेटा कलेक्शन प्रोसेसिंग और एनालिसिस के कई टूल्स के बारे में सिखाया जाता है।
डेटा एनालिटिक्स क्या है?
डेटा एनालिटिक्स एक खास टेक्निक है, जिसमें डेटा को एनालाइज करना सिखाया जाता है। स्टैटिस्टिक्स, डेटा मॉडलिंग और डेटा विजुअलाइजेशन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। इसका उद्देश्य बिजनेस से जुड़े फैसले करने और डेटा का निष्कर्ष निकालने में किया जाता है।
छात्र अपनी पसंद और सहुलियत के हिसाब से कोर्स चुन सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
केवल 6 महीने में ये शॉर्ट टर्म कोर्स दिलाएंगी लाखों में नौकरी