Dead Sea से जुड़ी 7 रोचक तथ्य आप भी जानिए


By Prakhar Pandey05, Mar 2023 07:15 PMjagranjosh.com

मृत सागर

आज हम जानेंगे कि डेड सी यानी मृत सागर किसे कहते हैं। यह सागर दो देशों के बीच से होकर गुजरता हैं। आइए जानते हैं कुछ मुख्य बातें।

Dead Sea

50 किलोमीटर लंबी और 15 किलोमीटर चौड़ी यह झील इजरायल और जॉर्डन के बीच स्थित हैं।

नमक की मात्रा

इस सागर में नमक की मात्रा हद से ज्यादा होती हैं, जिसके चलते पेड़ पौधे और जानवर कभी पनपते नहीं हैं। हालांकि इस सागर में कोई नौसिखिया भी नमक की मात्रा ज्यादा होने के चलते आसानी से तैर सकता हैं।

महासागर

यह सागर किसी भी महासागर में नहीं मिलता हैं। डेड सी की सतह समुद्र तल 430.5 की गहराई में स्थित हैं।

अन्य नाम

इस सागर को सी ऑफ डेथ, सी ऑफ सॉल्ट, प्रीमॉर्डिअल सी और सी ऑफ द अराबा के नाम से भी जाना जाता हैं। इस सागर में पानी जॉर्डन नदीं से आता हैं।

खारेपन

यह सागर इस दुनिया में 7वीं सबसे खारे पानी की बॉडी हैं। इस सागर के 1 लीटर पानी में 337 ग्राम नमक पाया जाता हैं।

दो भागों में

इस सागर को उत्तरी बेसिन और दक्षिणी बेसिन के दो भागों में बांटा गया हैं। पानी में नमक मात्रा गहराई के साथ बदलती जाती हैं।

क्लोराइड और ब्रोमाइड

यह दोनों समुद्री नमक के प्रकार हैं। मृत सागर में ब्रोमाइड और क्लोराइड की उच्च मात्रा पाई जाती हैं।

सिकुड़ रही डेड सी

डेड सी का उत्तरी बेसिन आज सिकुड़ रहा हैं, जबकि दक्षिण बेसिन आज आकार में बड़ा होता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृत सागर की सतह एक साल में 1 मीटर की खतरनाक दर से सिकुड़ रही हैं।

पर्सनल ब्लॉगिंग से इतना कमा सकते हैं आप