क्यों फेमस हुआ कलाम सूट? जिससे मिसाइल मैन को आया था गुस्सा
By Mahima Sharan27, Jul 2023 12:52 PMjagranjosh.com
साधारण पहनावा
सभी के दिलों में बसने वाले देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल शुरू से ही सादगी प्रिय शख्सियत रहे हैं उनका पहनावा बेहद ही साधारण रहा है।
कलाम सूट
ज्यादातर उन्हें नीले रंग की शर्ट और गहरे रंग की पैंट में ही देखा गया है जिसके बाद उनके पहनावे में सूट जुड़ा जिसके बाद वह कलाम सूट के नाम से फेमस हो गया।
कलाम सूट की कहानी
आज डॉ कलाम की पुण्यतिथि पर हम आपको 'कलाम सूट' की दिलचस्प कहानी बताएंगे जो उनकी नाराजगी के बाद तैयार किया गया था।
खास दुकान से सिलवाते थे सूट
कलाम साब दिल्ली की एक खास दुकान से अपना सूट सिलवाते है क्योंकि उनका मानना था कि वे बंदगला सूट में फंसना नहीं चाहते, वहीं उनके 3 सूट आज भी उस दुकान में रखें हैं।
बेहद ही सादा अंदाज
एपीजे कलाम ने जब उस दुकान से पहली बार सूट सिलवाया था जब वे वैज्ञानिक के रूप में वहां गए थे और उनका अंदाज बेहद ही सादा था उन्हें नॉर्मल ग्राहक की तरह की तवज्जो मिली थी।
राष्ट्रपति भवन से गया था फोन
राष्ट्रपति बनने का बाद भी एपीजे अब्दुल कलाम में उसी दुकान पर फोन करवा कर अपने लिए आरामदायक सूट तैयार करने के लिए कहा था, वह एक बंदगला सूट था
सूट में क्या थी खासियत
दरअसल कलाम साहब को एक ऐसा बंदगला सूट पसंद था जिससे गला चोक न हो। वे उसमें फंसे न रहे और आसानी से अपनी बात और विचार रख सके जिसके बाद उनके लिए बंदगला दिखने वाला लेकिन बीच में खुला सूट तैयार किया गया था।
Happiest Countries: ये हैं दुनिया के सबसे खुशहाल देश