By Mahima Sharan02, Aug 2024 09:15 AMjagranjosh.com
बेस्ट कोर्स
12वीं के बाद छात्रों की सबसे बड़ी समस्या होती है सही कोर्स का चुनना। हर को सफल होना चाहता है, लेकिन इसके लिए कौन सा सब्जेक्ट चुने यह समझ नहीं आता। इसलिए आज हम आपको 10 ऐसे कोर्स के बारे में बताएंगे, जो आपका भविष्य संवार देंगी।
एग्रीकल्चर और होरिकल्चर
भारत मुख्य रूप से कृषि प्रधान देश है, इसलिए कृषि और बागवानी में डिग्री सफलता का द्वार खोल सकता है।
सोशल वर्क
भारत का सामाजिक ताना-बाना जटिल है, जिसमें गरीबी से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक की पहुंच तक कई मुद्दे हैं। समाज सेवक के रूप में आप एक अच्छा करियर बना सकते हैं।
हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट
भारत का बढ़ता टूरिस्ट इंडस्ट्री , जिसमें होटल, रिसॉर्ट और पर्यटन की मैनेजमेंट शामिल हैं, यह कोर्स आपको बेस्ट सैलरी पैकेज दे सकता है।
पब्लिक हेल्थ
पब्लिक हेल्थ में डिग्री आपको स्वास्थ्य सेवा में विभिन्न प्रकार के करियर के लिए तैयार कर सकती है।
फॉरन लैंग्वेज टीचर
अगर आपको विदेशी भाषाओं का ज्ञान है, तो आप इस सेक्टर में एक अच्छा करियर बना सकते हैं।
जियोलॉजी
अगर आपको पृथ्वी से लगाव है, तो जियोलॉजी की डिग्री आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसमें आपको पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, पर्यावरण परामर्श और खनन सहित कई क्षेत्रों में काम कर सकते हैं।
फ़ैशन डिज़ाइनर
अगर आप चीजों को क्रिएटिव तरीके से देखते है और उसे डिजाइन करते हैं, तो फैशन डिजाइनिंग का सेक्टर आपका भविष्य बदल सकता है।
जर्नलिज्म
अगर आप प्रभावी तरीके से अपनी बातों के लोगों तक पहुंचाने की ताकत रखते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए बेस्ट है। डिजिटल मीडिया के दौर में लोगों तक अपनी बात को पहुंचाना और भी आसान हो गया है।
अगर आप अपना भविष्य सुधारना चाहते हैं, तो इन क्षेत्रों में एक अच्छा करियर बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
बिल गेट्स से ग्रेजुएट छात्रों के लिए सही करियर टिप्स जानें