12वीं पास भी कर सकते हैं दिल्ली जल बोर्ड में अप्लाई


By Prakhar Pandey10, Mar 2023 09:38 PMjagranjosh.com

भर्तियां

दिल्ली जल बोर्ड में भर्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती के लिए 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें ये जरूरी बातें।

DJB

दिल्ली जल बोर्ड ने करीब 583 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। डीजेबी की यह भर्ती पूर्ण रूप से संविदा(कॉन्ट्रैक्ट) पर आधारित होगी।

पदों के नाम

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव में 583 पदों पर मीटर रीडिंग और सुपरवाइजर के पदों को भरा जाएगा।

कैसे भरें फॉर्म?

कैंडिडेट्स इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन देने के लिए icsil.in पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

यह आवेदन की प्रक्रिया 7 मार्च से लेकर 10 मार्च तक चलेगी। आवेदन 10 मार्च के बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

योग्यता

मीटर रीडिंग पदों पर भर्ती के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन कैंडिडेट का बारहवीं पास होना हैं।

फील्ड सुपरवाइजर

फील्ड सुपरवाइजर के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

एज लिमिट

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्र सीमा 18 साल से लेकर 35 साल तक रखी गई हैं।

सैलरी

मीटर रीडिंग के पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी 20 हजार से अधिक वहीं फील्ड सुपरवाइजर को 22 हजार से अधिक सैलरी दी जाएगी।

Bihar Board Class 10: आंसर-की चैलेंज करने की लास्ट डेट जानें