दिल्ली के इस बड़े स्कूल की मान्यता क्यों रद्द हुई?Prakhar Pandey


By Prakhar Pandey14, Feb 2023 05:31 PMjagranjosh.com

Photo Credits: Justdial

स्कूल &दिल्ली के बड़े स्कूलों में शुमार Banyan Tree School की मान्यता रद्द कर दी गई हैं।

डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन &शिक्षा निदेशालय ने ‘बान्यान ट्री स्कूल’ की मान्यता नियमों के उल्लंघन के चलते रद्द कर दी हैं।

उल्लंघन &बान्यान ट्री स्कूल को अनुचित फीस वसूली कर मुनाफाखोरी, कैपिटेशन और अभिभावकों का शोषण करने का दोषी पाया गया हैं। जिसके चलते स्कूल की मान्यता रद्द की गयी हैं।

मान्यता का मामला &&स्कूल की मान्यता इस साल का सेशन पूरा होने के बाद खत्म हो जाएगी। साथ ही स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को आस पास के स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा।

नहीं दे सकेगा दाखिला &&बान्यान ट्री स्कूल को नए सेशन 2023-24 के लिए दाखिला देने से मना कर दिया गया हैं।

क्यूं हुई कारवाई &2021 में यह कारवाई 80 से ज्यादा अभिभावकों की शिकायत के बाद की गई हैं। डीसीपीसीआर को 2022 में भी 14 अभिभावकों से शिकायत मिली थी कि स्कूल उनसे 50 प्रतिशत विकास निधि, वार्षिक और विविध शुल्क वसूल रहा है।

बदले जाएंगे बच्चों के स्कूल &अभिभावकों के सहमति से स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को नए सेशन के लिए सरकारी स्कूल या रामकृष्ण एंड संस चैरिटेबल स्कूल में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

वापस होगी फीस &फैसले के बाद अब स्कूल जायज फीस के अलावा जबरदस्ती वसूली गई रकम को वापस कर देगा।

स्कूल की अपील &&स्कूल ने मान्यता रद्द करने के खिलाफ दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से अपील की है और आदेश को सुरक्षित रखा गया हैं।

Thank You For Watching

इंडियन आर्मी की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव क्या हैं? जानिए