धीरेंद्र शास्त्री से जानें स्ट्रेस फ्री रहने के गुरु मंत्र


By Mahima Sharan09, Oct 2023 01:14 PMjagranjosh.com

डिप्रेशन के टिप्स

आज के दौर में न की सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी डिप्रेशन का शिकार बनते जा रहे है। ऐसे में बच्चों को स्ट्रेस फ्री रहने के लिए धीरेंद्र शास्त्री के कुछ टिप्स दिए गए हैं।

असफलता से भ्रमित

कभी भी असफलता से भ्रमित नहीं होना चाहिए। कामयाबी के लिए असफलता ही सफल करियर की सीढ़ी बनती है। इससे निराश होने की वजाय सीख लें और उन पर काम कर के दोबारा प्रयास करें।

जल्दी उठना और व्यायाम

तनाव मुक्त रहने के लिए सुबह जल्दी उठने की आदत डाले और व्यायाम करें इससे आपना मस्तिष्क शांत होगा साथ ही याददाश्त भी बढ़ेगी।  

जो मिला है उसमे खुश रहे

सबसे पहले जो जीवन में जो भी आपके पास है उसमें खुश रहना शुरू करें। कभी ये न सोचे कि हमारे पास ये चीज क्यों नहीं। जो है उसे स्वीकार करें और खुश रहे।

किसी भी बात को लेकर न बैठे

कई बार लोग हंसी मजाक के कुछ बोल जाते हैं या फिर आपको चिढ़ाने के लिए कुछ बोलते है, लेकिन ऐसे लोगों की बातों को खुद पर हावी न होने दें। इन बातों को नजरअंदाज कर के सकारात्मक विचार रखें।

एकांत

जरूरी नहीं कि हम हमेशा लोगों के बीच घीरे रहकर ही अच्छा महसूस कर सकते हैं। कई बार कही शांति में बैठ कर भी हम एक अच्छा रास्ता तलाश कर सकते हैं।

कम बोलना

कम बोलो और मीठा बोलों। आपकी कडवी वचन आपको कई लोगों का दुश्मन बना सकती है साथ ही आपके करियर में रुकावट भी बन सकती है।

शर्म

आपके पास जो है उससे कभी भी शर्म न करें की लोग क्या सोचेंगे। दुसरों के लिए खुद को बदलने की कोशिश न करें।

आशा

कभी भी किसी की कोई आश मत रखें क्योंकि सबसे ज्यादा दुख तब ही होता है अपेक्षा पर खड़ा नहीं होता। खुद को बेहतर बनाने के लिए और स्ट्रेस फ्री रहने के लिए अगर किसी से अपेक्षा रखनी है तो वो खुद से करें। 

Quotes: अच्छी किताबें और अच्छे लोग जल्दी समझ नहीं आते - सोनू शर्मा