Could vs Would: क्या आप भी हो जाते हैं इन दोनों में कंफ्यूज?
By Priyanka Pal22, Jan 2025 04:35 PMjagranjosh.com
इंग्लिश सीखना हर कोई चाहता है, लेकिन कई बार आप कुछ ऐसी उलझन में उलझकर कंफ्यूज हो जाते हैं। जिससे आप इंग्लिश बोलने में हिचकिचाने लगते हैं। आज सीखिए Could और Would के बीच का अंतर।
Could का इस्तेमाल
इसका इस्तेमाल आप आराम से बात कहने के लिए कर सकते हैं। उदाहरण के लिए could you please move a bit. इस वाक्य में आपको सामने वाले से रिक्वेस्ट दिखती है।
दूसरों की मदद के लिए
अगर आप किसी की मदद करना चाहते हैं तो इंग्लिश में इसे could I be of any help? ऐसे पूछ सकते हैं।
अंतर
इन शब्दों के बारे में एक और तथ्य यह है कि 'could' क्रिया 'can' का Past Form है और 'would' शब्द 'will' का Past Form है।
Would
जब आप किसी से अपना काम करवाते हैं जैसे क्या आप मुझे पानी की बोतल दे देंगे, जिसकी इंग्लिश Would you please pass me that water bottle कह सकते हैं।
क्या आप Would you
जब भी आप हिंदी में शब्द की शुरुआत क्या आप से करते हैं, जैसे क्या आप मेरे लिए टैक्सी बुक कर देंगे। तब आप इंग्लिश में would you please book a taxi for me. ऐसे बोल सकते हैं।
अच्छे से बात करना
अगर आपको किसी चीज से प्रॉब्लम हो रही है तो आप अपने वाक्य में उसे ऐसे कह सकते हैं, जैसे would you mind not smoking here please. जिसका हिंदी में अर्थ होगा क्या आप प्लीज यहां स्मोक नहीं करेंगे।
ऐसी ही जनरल नॉेलज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।