By Priyanka Pal02, Mar 2024 01:18 PMjagranjosh.com
भाषा में लिखने की गलती
हिंदी भाषा जिसे हिंदूस्तान की भाषा कहा जाता है। इसे बोलने वालों की संख्या भी अधिक है। लेकिन जाने - अंजाने में हम कई बार कुछ शब्दों को गलत लिख देते हैं, आइए जानते हैं हिंदी के उन शब्दों के बारे में और लिखने में हुई गलतियों के बारे में। जिन्हें हम में से कई लोग गलत लिखते हैं।
कॉमन मिस्टेक
गलतियां हर कोई करता है, लेकिन स्मार्ट वहीं जो अपनी गलतियों को दोहराने की बजाए उनसे सीखता है। आइए जानते हैं, ऐसी ही हिंदी की कुछ कॉमन मिस्टेक के बारे में।
अनुकूल या अनुकुल
इस शब्द का इस्तेमाल बहुत कम बार या ज्यादाबार क्यों न करते हो। लेकिन अगर आप बेहतर हिंदी लिखना जानते हैं उसके बाद भी ऐसी मिस्टेक करते हैं। तो यह छोटी - मोटी गलतियां आप पर गलत प्रभाव डालती हैं। अगली बार से आप अनुकूल को ऐसे लिख सकते हैं।
आशीर्वाद या आर्शीवाद
ज्यादातर लोग आशीर्वाद को गलत लिखते हैं। अगर आप हिंदी के एक अच्छे जानकार हैं तो, ऐसी गलती से बचने के लिए अपने गलत आर्शीवाद को सही से आशीर्वाद ऐसे लिखें।
गीतांजलि को गीतांजली
वैसे क्या आपको पता है? गीतांजलि नामक एक बांगला में रचित गीतों की किताब की रचना रविंद्रनाथ ने की थी। इसे लिखने का सही तरीका गीतांजलि ये है।
नमस्कार को नमष्कार
भारतीय सभ्यता में इस शबद का बड़ा महत्व है और इसका प्रयोग हम सभी करते हैं। इसलिए इसे लिखने की गलती आप बिल्कुल न करें। अपने गलत नमष्कार को आप ठीक नमस्कार ऐसे लिख सकते हैं।
उज्ज्वल को उज्वल
अगर आप जल्दी - जल्दी में उज्ज्वल को उज्वल लिख रहे हैं तो, इसे आज ही सुधारे। क्योंकि इसे लिखने का सही तरीका उज्ज्वल है। इस शब्द का प्रयोग बहुत बार किया जाता है।
प्राप्ति को प्राप्ती
अक्सर लोग प्राप्ति को प्राप्ती लिख देते हैं जोकि गलत है। अपनी छोटी - मोटी गलती से अपना इंप्रेशन खराब न करें। इससे बचने के लिए आज ही ठीक करें और अपने गलत प्राप्ती को सही प्राप्ति ऐसे लिखें।
उपर्युक्त को उपयुक्त
हिंदी के अच्चे राइटर ऐसी गलतियों से बचने का प्रयास करते हैं। अगर आप भी कर रहे हैं यो गलती तो, अपने गलत उपयुक्त को ऐसे लिखें सही उपर्युक्त। इसका इस्तेमाल भी बहुत बार किया जाता है।
अध्ययन को अध्यन
इस शब्द का इस्तेमान शिक्षा के लिए किया जाता है। इसका मतलब पढ़ना या पढ़ाई करना होता है। अपने गलत अध्यन को अब से ऐसे करें सही। सही अध्ययन ऐसे लिखना शुरू करें।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, सक्सेस स्टोरी और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।