रट्टा मारने की आदत कैसे छोड़े? यहां जानिए ये 5 तरीके
By Priyanka Pal03, Dec 2024 05:16 PMjagranjosh.com
रट्टा मारने से बेहतर है कि आप चीजों को समझकर पढ़ें। इससे न केवल आपकी याददाश्त मजबूत होगी, बल्कि आप सब्जेक्ट को ज्यादा कॉन्फिडेंस के साथ समझ पाएंगे।
कॉन्सेप्ट को समझें
गणित के किसी फॉर्मूले को रटने की बजाय, यह समझें कि वह फार्मूला कैसे और क्यों काम करता है।
छोटे नोट्स बनाएं
किसी बड़े चैप्टर को छोटे-छोटे पॉइंट्स में बांटकर समझाएं और नोट्स लिखें। नोट्स बनाने से आपको चीजें लिखते समय समझ में आती हैं और पढ़ाई में रुचि भी बढ़ती है।
प्रैक्टिकल अप्रोच
अगर आप विज्ञान पढ़ रहे हैं, तो उसके प्रयोगों को करने की कोशिश करें या यूट्यूब पर वीडियो देखें। प्रैक्टिकल से चीजें जल्दी समझ में आती हैं और याद भी रहती हैं।
ग्रुप स्टडी
ग्रुप में पढ़ते समय हर कोई अपनी समझ से विषय को समझाए और बाकी लोग उसे ध्यान से सुनें। ग्रुप स्टडी में अलग-अलग दृष्टिकोण से पढ़ाई करने में मदद मिलती है और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
समय पर खुद को टेस्ट करें
हर हफ्ते आपने जो पढ़ा है, उसका एक टेस्ट लें। टेस्ट देने से आपको पता चलता है कि आप कितना समझ चुके हैं और कहां सुधार की जरूरत है।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
TV Actress Shraddha Arya’s Education And Career Achievements