क्या आप दुनिया की सबसे जहरीली गैस के बारे में जानते हैं?
By Mahima Sharan06, Jan 2025 12:04 PMjagranjosh.com
जरूरी और खतरनाक गैस
दुनिया में कई प्रकार की गैस पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ तो हमारे जीवन के लिए बेहद ही जरूरी होते हैं, तो वहीं कुछ इतने खतरनाक होते हैं कि पल भर में हमारी जिंदगी छिन लें।
दुनिया का सबसे खतरनाक गैस
अगर जरूरी जैस की बात करें तो बता दें कि इंसान को जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती हैं, जो एक प्रकार का गैस ही है। लेकिन, आज हम आपको दुनिया के सबसे जहरीले और खतरनाक गैस के बारे में बताएंगे।
वायुमंडल के गैस
छोटी क्लास में आपने पढ़ा ही होगा कि हमारे वायुमंडल में नाइट्रोजन ऑक्सीजन, आर्गन और कई दुर्लभ गैस मौजूद है, लेकिन इन में एक ऐसा गैस है जो इंसान के लिए मौत का कारण बन सकता है।
नाइट्रोजन
दरअसल हम किसी और गैस की नहीं बल्कि नाइट्रोजन की बात कर रहे हैं। बता दें कि हमारे वायुमंडल में सबसे ज्यादा मात्रा नाइट्रोजन गैस की होती है और यह गैस मनुष्य के लिए सबसे हानिकारक हो सकता है।
घोंट सकता है दम
बता दें कि अगर इंसान के शरीर में नाइट्रोजन की मात्रा अधिक हो जाए, तो यह ऑक्सीजन को कम कर देता है, जिससे इंसान का दम घुटने लगता है और चंद ही मिनटों में उनकी मौत हो सकती है। ह गैस इतना खतरनाक है कि इसके प्रभाव में आने से इंसानों के आंखों में जलन होने लगता है, इसके साथ ही सांस लेने में हद से ज्यादा तकलीफ होती है।
कब होता है खतरनाक?
नाइट्रोजन इंसान के लिए तब खतरनाक हो जाता है, जब ऑक्सीजन नहीं मिलती और नाइट्रोजन की मात्रा 100 फीसदी के बीच रहता है। जब इंसान सांस लेता है, तब उसमें ऑक्सीजन के साथ नाइट्रोजन की मात्रा कम होती है, लेकिन कम मात्रा में होने के कारण यह शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
धरती पर कैसे रहता है बैलेंस?
हालांकि पृथ्वी पर नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल सबसे ज्यादा पौधे और जानवर करते हैं, जिसके कारण धरती पर बैलेंस बना रहता है।
यह गैस इंसान के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ