99% लोगों नहीं जानते होंगे ई-मेल में मौजूद CC और  BCC का मतलब


By Mahima Sharan29, Nov 2024 10:35 AMjagranjosh.com

ई मेल का जमाना

आज के समय में ईमेल बहुत ही आम हो गया है। ऑफिशियल हो या अनऑफिशियल दोनों ही कामों में यह बहुत मदद करता है। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि ईमेल पर CC और BCC भी लिखे होते हैं।

CC और BCC कंफ्यूजन

मेल करते समय कई बार लोग CC और BCC को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं। ज्यादातर लोग इसके बीच का अंतर और मतलब नहीं समझते हैं। अगर आपको भी इसका मतलब नहीं पता है, तो कोई बात नहीं आज हम आपको इसका मतलब बताएंगे।

CC और BCC का फुल फॉर्म

ईमेल में CC को कार्बन कॉपी और BCC को ब्लाइंड कार्बन कॉपी कहते हैं।

CC का इस्तेमाल

ईमेल में CC का इस्तेमाल तक किया जाता है जब आपको मेल में किसी और को भी शामिल करना हो। सीसी में शामिल लोगों को यह पता चल जाता है कि मेल और किन लोगों को भेजा गया है।

BCC का इस्तेमाल

वहीं, बात अगर BCC की करें तो बीसीसी में शामिल लोगों को यह नहीं पता चलता कि ईमेल में और कितने लोग शामिल है।

तो क्या अब आपको समझ में आया की CC और BCC का क्या अंतर होता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Sayani Gupta’s Impressive Educational Qualifications