भीमराव अंबेडकर की वो किताबें, जो हर छात्र को एक बार जरूर पढ़नी चाहिए
By Mahima Sharan20, Dec 2024 10:15 AMjagranjosh.com
भीमराव अंबेडकर की किताबें
डॉ भीमराव अंबेडकर भारत के महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, सामाजिक सुधारक और दार्शनिक थे। वे भारत के पहले ऐसे व्यक्ति है, जिन्होंने अछूत के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। आज हम उनके द्वारा लिखी गई कुछ किताबें आपके लिए लेकर आए है, जो हर किसी को अपने जीवन में एक बार जरूर पढ़नी चाहिए।
जाति का विनाश
डॉ अंबेडकर की यह सबसे प्रसिद्ध किताबों में से एक है। इस किताब में उन्होंने जाति समस्या से जुड़ी कई बुरे परिणामों का जिक्र किया है।
भारत में जातिप्रथा
इस किताब में अंबेडकर जी ने भारत में जाति के विकास से लेकर हर पहलुओं को गहराई से समझाया है।
द बुद्धा एंड हिज धम्मा
इस किताब में अंबेडकर ने बौद्ध धर्म के सिद्धांतों के बारे में बताया है। उन्होंने इस धर्म को एक मानवीय धर्म में रूप में दर्शाया है।
रुपये की समस्या
इन किताब में उन्होंने भारत की आर्थिक समस्याओं के बारे में बताया है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के अर्थव्यवस्था को लेकर कई सुझाव भी लिखी हैं।
भीमराव अंबेडकर की ये किताबें हर छात्र को अपने जीवन में एक बार जरूर पढ़नी चाहिए। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ