डॉ. मनमोहन सिंह की एजुकेशन, करियर और अचीवमेंट जानिए


By Priyanka Pal27, Dec 2024 10:45 AMjagranjosh.com

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ भी थे। उनके कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था में आए बड़े बदलाव के कारण उन्हें एक खास स्थान दिया जाता है। मनमोहन सिंह 92 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कह गए। आज जानिए उनकी उपब्धियों, करियर और राजनीति के बारे में।

एजुकेशन

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह में हुआ, जो कि अब पाकिस्तान का हिस्सा है। उनके शुरुआती करियर में पंजाब यूनिवर्सिटी, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और यूएन कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट में अध्यापन शामिल था।

डिग्री

उन्होंने अर्थशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की, जिसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी ऑनर्स की डिग्री हासिल की। 1962 में ऑक्सफोर्ड के नफील्ड कॉलेज से डी.फिल. के साथ पीजी किया।

राजनीतिक सफर

उनका राजनीतिक जीवन 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में शुरू हुआ था।

कांग्रेस के सदस्य

2004 में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संसदीय चुनावों में जीत हासिल की और सोनिया गांधी ने उन्हें देश की कमान संभालने का जिम्मा सौंपा।

अचीवमेंट्स

भारत में गरीबी को कम करने वाले और भारत एक नेता के रूप में अपनी सफलता के कारण उन्हें हमेशा याद किया जाता है।

देश के लिए बड़े कदम

उनकी सरकार द्वारा लिए गए 5 बड़े फैसले साल 2005 में सूचना का अधिकार, मनरेगा, 2009 में शिक्षा का अधिकार कानून, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून और भूमि अधिग्रहण कानून के लिए उन्हें हमेंशा याद किया जाता रहेगा।

सम्मान

उन्हें भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और विदेशों में सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता है।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

घूमने के साथ पैसा कमाना है? ये 7 नौकरियां करेंगी मदद