DU Admission 2023: खाली सीटें भरने के लिए मॉप अप राउंड हुआ शुरू
By Priyanka Pal
11, Oct 2023 10:23 AM
jagranjosh.com
डीयू
दिल्ली यूनिवर्सिटी में कई यूजी कोर्सिस में सीटें खाली रह गई है जिसमें स्टूडेंट को प्रवेश देने के लिए एक मॉप-अप राउंड शुरू किया जा रहा है।
आधिकारिक वेबसाइट
इच्छुक कैंडिडेट इस माॉप अप राउंड में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन साइट admission.uod.ac.in पर जा सकते हैं।
लास्ट डेट
इसके लिए कॉलेज द्वारा 11 से 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए जा सकते हैं और प्रवेश की लास्ट डेट 20 अक्टूबर है।
शॉर्टलिस्ट
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार शॉर्टलिस्ट किए गए कोर्सेज के लिए खआली सीटों की लिस्ट 10 अक्टूबर को जारी की जा चुकी है।
प्रवेश
सीट भरने के लिए प्रथम आवेदक सीयूईटी यूजी 2023 के स्कोर से प्रवेश करने वालों को मौका दिया जाएगा।
स्कोर
इस मॉप अप राउंड के बाद भी यदि सीटें खाली रह जाती हैं, तो कॉलेज अंकों के आधार पर एडमिशन दे सकते हैं लेकिन इसके लिए कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन साइट पर जाएं, डीयू यूजी मॉपअप राउंड लिंक पर क्लिक करें।
डिटेल्स
अपनी पर्सनल डिटेल्स डालकर फॉर्म सब्मिट करें अब कॉलेज और कोर्स का चुनाव करके रजिस्ट्रेशन करें।
MP NEET PG: उम्मीदवार 12 से 16 अक्टूबर तक कॉलेज में करें रिपोर्टिंग
Read More