DU UG Admission 2024: एडमिशन के लिए स्टूडेंट 7 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन


By Priyanka Pal02, Aug 2024 01:34 PMjagranjosh.com

डीयू यूजी एडमिशन 2024

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यूजी एडमिशन 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही एडमिशन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

ऑफिशियल वेबसाइट

डीयू में एडमिशन लेने के इच्छुक और योग्य स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

पहला चरण

डीयू में एडमिशन लेने के लिए CUET UG स्कोर कार्ड होना जरूरी है, जिन स्टूडेंट्स ने पहले चरण में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

दूसरा चरण

जिन स्टूडेंट्स ने पहले चरण में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था, वे 7 अगस्त 2024 तक दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

एडमिशन

डीयू 16 अगस्त 2024 को शाम 5 बजे चयनित स्टूडेंट्स की सूची जारी करेगा। पहली सूची के जरिए स्टूडेंट्स के साथ कॉलेजों के नाम जारी किए जाएंगे।

लिस्ट

स्टूडेंट्स को 16 से 18 अगस्त तक नाम के साथ जारी कॉलेज को स्वीकार करना जरूरी है। दूसरी लिस्ट 25 अगस्त को जारी की जाएगी।

कॉलेज सिलेक्शन

किसी एक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर कॉलेज का चयन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top 7 Universities For Studying Photography In Bangalore