दुबई की राजकुमारी शेखा महरा कितनी पढ़ी-लिखी हैं?


By Priyanka Pal18, Jul 2024 03:20 PMjagranjosh.com

दुबई की राजकुमारी शेखा महरा

दुबई की राजकुमारी शेखा महरा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, शेखा महरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने पति को तलाक दिया है। आगे जानिए दुबई की राजकुमारी ने कहां से और कितनी पढ़ाई की है।

बचपना

शेखा महरा दुबई के शासक शेख मोहम्‍मद बिन राशिद अल मख्‍तूम की बेटी हैं। शेख मख्‍तूम UAE के प्रधानमंत्री भी हैं, ऐसे में शेखा महरा दुबई के प्रभावशाली घराने से ताल्‍लुक रखती हैं।

एजुकेशन

शेखा महरा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दुबई से की इसके बाद वो हायर स्टडीज के लिए लंदन चली गईं।

डिग्री

लंदन से उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें उन्होंने लॉ की भी पढ़ाई की है।

हॉबीज

उन्हें घुड़सवारी काफी पसंद है। सोशल मीडिया पर अपनी घुड़सवारी की उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की है।

नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेखा महरा अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं उनकी नेट वर्थ 2509 करोड़ से भी अधिक है।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Inspiring Story Of Dhirubhai Ambani Of Becoming Multimillionaire