By Mahima Sharan12, Apr 2024 05:47 PMjagranjosh.com
चीते से भी तेज बनेगा बच्चा
हमने अक्सर कुछ ऐसे बच्चों को अपने आस-पास देखा होगा, जो या तो अधिक बुद्धिमान होते हैं या बुद्धि से कमजोर। लेकिन आज के जमाने में बच्चों का तेज होना बेहद ही जरूरी है। आइए जानते है सुबह की आदतें बच्चों को कैसे बुद्धिमान बनाती है।
सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें
अगर आप चाहते है कि आपका दिमाग पूरे दिन एक्टिव और फुर्तीला रहे, तो कोशिश करें की आप रोजाना सुबह जल्दी उठे। सुबह उठने से आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
व्यायाम करें
पूरे दिन अपने दिमाग को चीते की तरह दौड़ाने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें। व्यायाम न केवल आपके शरीर को एक्टिव रखने का काम करता है बल्कि आपके दिमाग को भी फुर्तीला बनाता है।
सूरज की रोशनी में बैठे
सुबह उठने के बाद कुछ देर सूरज की रोशनी में बैठे। यह रौशनी हमारे शरीर में मौजूद सेरोटोनिन के लेबल को बढ़ाती है जिसके कारण ऊर्जा की वृद्धि होती है।
पानी पिए
सुबह उठने के बाद रोजाना पानी पीने की आदत डाले। जो लोग सुबह उठकर पानी नहीं पीते उन्हें पूरे दिन सुस्ती महसूस होती रहती है। इसलिए शरीर को एक्टिव रखने के लिए पानी पीना बेहद ही जरूरी है।
सुबह का नाश्ता
स्वस्थ दिमाग के लिए स्वस्थ नाश्ता बेहद ही जरूरी होता है। जो लोग रोजाना ब्रेकफास्ट स्किप करते है उनका दिमाग समय के साथ कमजोर होता जाता है। इसलिए दिमाग को हमेशा तेज रखने के लिए रोज सुबह हेल्दी नाश्ते की आदत डाले।
वेजिटेबल सूप
रोज सुबह दिमाग को फुर्तीला बनाए रखने के लिए आयरन, विटामिन, मिनरल से भरपूर वेजिटेबल सूप पीए। इससे आप पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।
नहाए और खुद को साफ सुथरा रखें
खुद को ऊर्जावान महसूस करने के लिए रोज सुबह स्नान करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा और माइंड भी फ्रेश रहेगा।
मेडिटेशन
अगर आपका दिमाग कार्य के दौरान भटकता है तो आप रोजाना कुछ घंटे मेडिटेशन कर सकते है। इससे दिमाग की एकाग्रता बढ़ती है साथ ही सोचने-समझने की शक्ति में भी वृद्धि होती है।
किताब पढ़ना
सुबह में किताब पढ़ना भी अच्छा ऑप्शन है। सुबह में किताब पढ़ने से माइंड शार्प होता है जिससे आप पूरा दिन फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
गाना सुने
सुबह-सुबह दिमाग को तरोताजा रखने के लिए आप अपना फेवरेट म्यूजिक भी सुन सकते है। सुबह का संगीत आपका दिन बना देगा। इससे आपको अंदर से खुशी महसूस होती है जिसके कारण आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।
चीते की तरह तेद दिमाग के लिए ये बिल्कुल आसान टिप्स है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
साइंस के अनुसार बुद्धिमान महिलाओं में होती हैं ये 10 आदतें