By Mahima Sharan02, Oct 2024 03:16 PMjagranjosh.com
फॉरेन लैंग्वेज कोर्स
बच्चों के लिए फॉरेन लैंग्वेज सीखना बेहद ही फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं फॉरेन लैंग्वेज सीखना कैसे आसान बनाएं-
छोटे शब्दों से शुरू करें
बच्चों को फॉरेन लैंग्वेज सीखने के लिए आसान शब्दों से शुरुआत करें। बच्चों को फॉरेन लैंग्वेज का बेसिक नॉलेज दें। आसान और सरल शब्दों को बच्चे जल्दी कैच करते हैं।
लैंग्वेज लर्निंग ऐप
आज के समय में ऐसे कई सारे ऐप्स मौजूद है, जो बच्चों को फॉरेन लैंग्वेज सीखने में मदद करते हैं। ये ऐप्स बच्चों को गेम, सॉग्स और मजेदार एक्टिविटी की मदद से नई लैंग्वेज सिखाते हैं।
फॉरेन लैंग्वेज कार्टून
कार्टून बच्चों के मन पसंदीदा शो में से एक हैं। ऐसे में आप अपने बच्चे को सबटाइटल वाले फॉरेन लैंग्वेज में कार्टून देखने के लिए कहे। ऐसा करने से उन्हें नए शब्दों का ज्ञान मिलता है।
फॉरेन लैंग्वेज किताबें
फॉरेन लैंग्वेज किताबें बच्चों में ज्ञान बढ़ाने का काम करती है। साथ ही इससे उनकी वोकेबुलरी में सुधार होता है।
प्ले लैंग्वेज गेम्स
खेल-खेल में बच्चे ज्यादा बेहतर तरीके से सीखते हैं। इसलिए बच्चों के साथ फॉरेन लैंग्वेज में गेम खेलने की कोशिश करें।
फॉरेन लैंग्वेज में बातें
बच्चों की दोस्ती ऐसे लोगों से कराएं, जो फॉरेन भाषा जानते हैं और उसमें बात कर सकते हैं। ऐसा करने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही वे अपनी गलतियों को भी सुधार पाते हैं।
इन टिप्स की मदद से आप अपने बच्चों को आसानी से फॉरेन लैंग्वेज सीखा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Top 7 Crucial Career Lessons To Learn Early In Life