रिज्यूमे को बेहतर बनाने के तरीके


By Mahima Sharan05, Mar 2025 08:59 AMjagranjosh.com

रिज्यूमे का कैसे बनाए बेस्ट

रिज्यूमे आज के समय में बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हमें और हमारे वर्क एक्सपीरियंस को दर्शाती है। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपने रिज्यूमे को बेहतरीन बना सकते हैं।  

ऑर्गनाइज और डिजाइन करें

सबसे पहले आपको यह समझने की जरूरत है कि अपने रिज्यूमे पर जानकारी को कैसे ऑर्गेनाइज करें सबसे पहले पूरा नाम, मोबाइल और ईमेल, अपनी पर्सनल जानकारी, वर्क एक्सपीरियंस, एजुकेशन और योग्यता विस्तार में लिखें।

अनुभव, उपलब्धियां और लक्ष्य

यह आपके रिज्यूमे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां आप उस पद के लिए अपने कौशल को दिखा पाएंगे,  जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं। सबसे हाल से लेकर सबसे पुराने तक के अनुभव को लिस्ट बना कर लिखें। कीवर्ड शामिल करें - ATS (आवेदक ट्रैकिंग सिस्टम) का इस्तेमाल करें।

एजुकेशन और सर्टिफिकेट

इस सेक्शन में आप अपनी सभी शैक्षणिक योग्यताएं डालें। इसमें शामिल करें: प्रोफेशनल ट्रेनिंग, डिग्री या सर्टिफिकेट और कोर्स।

स्किल्स

आपके अनुभव के बाद, कौशल आपके रिज्यूमे का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां आप उन सभी कौशलों के बारे में बताएं, जो आपको उस पद के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाएंगे।

महत्वपूर्ण बात

अपने रिज्यूमे के लिए सही रंग, टेंप्लेट और फ़ॉन्ट के इस्तेमाल के साथ एक न्यूनतम डिज़ाइन रखें। आपका रिज्यूमे 1 पेज से अधिक नहीं होना चाहिए।

इस तरह से आप अपने रिज्यूमे को बेस्ट बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

Vijay Varma’s Impressive Educational Qualifications And Career