दिमाग को तेज और तरोताजा रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
By Mahima Sharan05, Jan 2025 05:36 PMjagranjosh.com
डिजिटल डिटॉक्स और नेचर कनेक्ट
स्क्रॉलिंग के बजाय, बाहर समय बिताएं। प्रकृति में खुद को डुबोने से रचनात्मकता को बढ़ावा मिल सकता है, तनाव कम हो सकता है और ध्यान केंद्रित करने में सुधार हो सकता है।
माइंडफुल मंचिंग
अपने मस्तिष्क को सही से चलाने के लिए खाना बेहद ही जरूरी है। याद रखें, आप जो खाते हैं उसका सीधा असर आपके दिमाग पर पड़ता है।
शारीरिक फिटनेस
शारीरिक गतिविधि सिर्फ़ आपके शरीर के लिए नहीं है, बल्कि मस्तिष्क विकास को भी बढ़ावा देती है। इसलिए दैनिक व्यायाम की आदत डालें।
पावर नैप
पावर नैप आज़माएं। छोटी झपकी सतर्कता, याददाश्त और मूड को बेहतर बना सकती है। एक शांत जगह खोजें, 20-30 मिनट का टाइमर सेट करें और तरोताजा महसूस करते हुए उठें।
क्रिएटिव आउटलेट्स
चाहे वह पेंटिंग हो, लिखना हो या क्राफ्टिंग हो, क्रिएटिव एक्टिविटी में शामिल होना आपके मस्तिष्क के अलग-अलग हिस्सों को तेज करती है, जिससे प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल में सुधार होता है।
हर दिन कुछ नया सीखें
लगातार सीखते हुए अपने मस्तिष्क को चुनौती दें। कोई नया शौक अपनाएं, कोई भाषा सीखें या किसी ऐसे विषय के बारे में पढ़ें जिसमें आपकी रुचि हो।
इन टेक्निक से आप अपने दिमाग को तेज और तरोताजा रख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ