जाने संस्कृत में क्या है करिअर ऑप्शन?


By Priyanka Pal04, Jan 2023 04:44 PMjagranjosh.com

अगर आप भी संस्कृत के जानकार हैं या आपको संस्कृत बोलना, लिखना और पढ़ना आता है तो आपके लिए हैं बेहतरीन करिअर ऑप्शन।

भारत में विद्यार्थियों की संस्कृत विषय में समझ विकसित करने के लिए हर सरकारी स्कूल में इस विषय को कक्षा 6 से 10वीं तक पढ़ाया जाता है।

आप इस विषय में टीचिंग का काम कर सकते हैं संस्कृत में पीएचडी करने के बाद किसी कॉलेज में पढ़ा सकते हैं।

संस्कृत अनुवादक, संपादक, लेखक, कवि आदि रूप में भी काम कर सकते हैं।

आप भाषा एक्सपर्ट, योग, वास्तु शास्त्र, काव्य, भारतीय नाटक, वैदिक अध्ययन, ज्योतिष और आयुर्वेद जैसे विषयों के एक्सपरेट बन सकते हैं।

आप म्यूजियम और आर्कियोलॉजी से संबंधित फील्ड में काम पा सकते हैं।

संस्कृत भाषा के जानकार प्राचीन पांडुलिपि manuscript की गहरी समझ विकसित कर इस फील्ड में करिअर पा सकते हैं।

विदेशों में स्थित संस्कृत भाषा के जानकारों को इंस्टीट्यूड और यूनिवर्सिटी में 25 से 30 लाख तक सैलरी दी जाती है।

आप संस्कृत में ग्रेजुएशन के बाद किसी संस्थान से जुड़कर 2-3 लाख रूपये साल के कमा सकते हो।

यह भी देखेंIAS अफसर की कहानी

SSC Recruitment 2023 : जाने योग्यता और वेतन