The Kerala Story: जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं खूबसूरत अदाकारा अदा शर्मा


By Mahima Sharan05, May 2023 04:13 PMjagranjosh.com

द केरला स्टोरी

एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों लगातार सुर्ख़ियों में हैं। इस शुक्रवार उनकी फिल्म 'द केरला स्टोरी' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। जिसमें वे एक मलयालम लड़की के रोल में नजर आई हैं।

क्या है कहानी

केरल की कहानी उन 32,000 महिलाओं के जीवन पर आधारित है, जिन्हें कथित तौर पर इस्लाम में परिवर्तित होने के लिए मजबूर किया गया था।

पारिवारिक जीवन

अदा शर्मा का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था और उनके पिता, एस. एल. शर्मा मदुरै, तमिलनाडु के रहने वाले थे और भारतीय मर्चेंट नेवी में कप्तान थे।

शैक्षिक योग्यता

अदा की शिक्षा औक्सिलियम कॉन्वेंट हाई स्कूल, बांद्रा, मुंबई में हुई थी। वह दसवीं कक्षा से ही अभिनय को अपने पेशे के रूप में अपनाने की दीवानी थी।

ग्रेजुएशन

अभिनेत्री ने मुंबई के नटराज गोपी कृष्ण कथक नृत्य अकादमी से कथक में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। जैज़ और बैल के अलावा,अमेरिका में चार महीनों के लिए साल्सा सीखा था।

फिल्मी करियर

अदा ने 2008 में विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 1920 से बॉलीवुड में शुरुआत की। फिर 2011 हम है राही कार के, हंसी तो फंसी जैसी फिल्में की।

नेट वर्थ

2023 तक अदा की कुल संपत्ति 10 करोड़ है, जैसा कि टॉप मूवी रैंकिंग द्वारा बताया गया है। अपने अभिनय प्रोजेक्ट्स के अलावा, अभिनेत्री ब्रांड एंडोर्समेंट और फोटोशूट का भी हिस्सा हैं।

Indian Wrestlers : जानिए इन भारतीय पहलवानों की अचीवमेंट