कितने पढ़े लिखे हैं हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी? जानिए


By Priyanka Pal17, Oct 2024 03:56 PMjagranjosh.com

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने हैट्रिक लगाई है, जिसके बाद विधायक दल के मुखिया नायब सिंह सैनी सीएम बन गए हैं। आज इस वेब स्टोरी में जानिए उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन।

जन्म

नायब सिंह सैनी अंबाला के मिर्जापुर मजरा गांव के रहने वाले हैं, उनका जन्म 25 जनवरी 1970 को हुआ था।

ग्रेजुएशन

सैनी ने यूपी और बिहार से पढ़ाई की है, उन्होंने मुजफ्फरपुर में बीआर अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी बैचलर ऑफ आर्ट्स किया।

डिग्री

उन्होंने मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में LLB की डिग्री हासिल की, जिसके बाद वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।

करियर की शुरूआत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नायब सिंह ने बीजेपी के राज्य मुख्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।

पॉलिटिक्स

राजनेताओं के साथ अच्छे संबंध बनाने के बाद उन्होंने पहली बार 2009 में नारायणगढ़ से हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा जिसमें हार का सामना करना पड़ा।

विधानसभा सदस्य

जिसके बाद साल 2014 में उन्होंने जीत हासिल की और 2019 तक विधानसभा के सदस्य के रूप में काम किया।

राज्य मंत्री

उन्होंने श्रम एवं रोजगार तथा खान एवं भूविज्ञान सहित विभिन्न विभागों के लिए राज्य मंत्री का पदभार भी संभाला है।

राष्ट्रीय राजनीति

साल 2019 में, भाजपा के सदस्य के रूप में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीतकर राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश किया। जिसके बाद साल 2023 में हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Check Out Radhika Apte’s Impressive Success Journey