बच्चों को बनाना है स्मार्ट और इंटेलिजेंट, फॉलो करें ये टिप्स


By Mahima Sharan10, Jul 2024 09:21 AMjagranjosh.com

कैसे बनाएं बच्चे को स्मार्ट?

हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा बड़ा होकर एक सफल व्यक्ति बनें। इसके लिए वे पूरी मेहतन भी करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे को स्मार्ट और इंटेलिजेंट बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं-

दिमागी कसरत करवाएं

आपके बच्चे का दिमाग स्पंज की तरह होता है जो हर चीज को सोख लेता है। ऐसे में आपको उसकी उम्र के हिसाब से उसे कुछ दिमागी कसरत वाले खेल खेलने चाहिए।

बच्चों के साथ खेलें

अपने बच्चे को होशियार और बुद्धिमान बनाने के लिए इनडोर गेम्स के साथ-साथ आउटडोर गेम्स खेलने पर भी जोर दें। इससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

उन्हें किताब पढ़ने के लिए कहें

अपने बच्चे की सीखने की क्षमता बढ़ाने का सबसे किफायती तरीका है उसे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना।

उन्हें संगीत सुनने के लिए कहें

गाना सुनने से आईक्यू बढ़ता है। संगीत बच्चे की कल्पनाशीलता को बेहतर बनाता है।

प्लानिंग

बच्चों को बचपन से ही प्लानिंग करना सिखाए, जिससे वे अपने लक्ष्य को लेकर क्लियर होंगे और फोकस भी बढ़ेगा।

इन टिप्स की मदद से आप बच्चे को स्मार्ट बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

हर एग्जाम में आएंगे अच्छे नंबर, बस ऐसे करें REVISION