लोगों के बीच बोलने से घबराता है बच्चा, ऐसे बनाएं सोशल
By Mahima Sharan18, Jun 2024 05:12 PMjagranjosh.com
शर्मीले बच्चों की आदत
हर बच्चे एक दूसरे से अलग होते हैं। कुछ बच्चे लोगों के साथ जल्दी घुल-मिल जाते हैं, तो वहीं कुछ बच्चों को समय लगता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा लोगों के सामने बोलने में शर्माते हैं, तो ये टिप्स उनके लिए मददगार साबित होंगे-
खुलकर बात करें
आज के समय में ज्यादातर पेरेंट्स वर्किंग होते हैं और यही कारण है कि वे खुलकर अपने बच्चों से बात नहीं कर पातें। बच्चों को अपने पेरेंट्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की जरूरत होती हैं। इसलिए अपने बच्चों के लिए समय निकाले और उनसे उनकी प्रॉब्लम पर चर्चा करें।
लोगों से मिलाएं
आज के समय में ज्यादातर बच्चे न्यूक्लियर फैमिली में पलते हैं। यही कारण है कि उन्हें लोगों के साथ रहने की आदत नहीं होती। इसलिए अगर आपका बच्चा भी छोटे परिवार में रहता हैं, तो विकेंड पर उन्हें लोगों के मिलवाएं। ऐसा करने से वे मिलनसार बनेंगे और लोगों से सामने बात करने की हिम्मत आएगी।
शेयरिंग की आदत
अगर बच्चा सिंगल चाइल्ड है, तो उन्हें अपनी चीजों दूसरों से बांटने में बहुत प्रॉब्लम होती है। इसलिए बच्चों को शेयरिंग के बारे में बताएं। इसकी शुरुआत आप अपने घर से कर सकते हैं। बच्चों को कहे कि वे अपनी प्यारी चीजों तो अपने दोस्तों या पेरेंट्स के साथ शेयर करें।
ताकत को पहचाने
हर बच्चा एक दूसरे से अलग है। इसलिए उनकी आदतें और खूबियां भी दूसरों से अलग होती है। पेरेंट्स के तौर पर आपको बच्चों के टैलेंट को समझने और निखारने की जरूरत है। इससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
एक्टिविटी क्लास
अगर बच्चे को दूसरों के सामने बोलने में हिचकिचाहट होती हैं, तो उन्हें एक्टिविटी क्लास भेंजे। ऐसा करने से बच्चों को अपने हुनर के बारे में पता चलता है साथ ही उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है।
इन टिप्स की मदद से आप बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ