मुश्किल विषयों को अब नहीं टालेंगे बच्‍चे, चुटकियों में याद होंगे टॉपिक्स


By Mahima Sharan05, Jun 2024 06:09 PMjagranjosh.com

आसान होंगे मुश्किल सब्जेक्ट

कुछ ऐसे सब्जेक्ट होते हैं जिसे पढ़ना पहाड़ चढ़ने जैसा लगता है। अगर आपको भी किसी टॉपिक में परेशानी होती है, तो यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जिसकी मदद से आप आसानी से मुश्किल सब्जेक्ट को कवर कर सकते हैं।

चंकिंग

चंकिंग का मतलब है बड़े सूचना के अलग-अलग टुकड़ों में अधिक प्रबंधनीय और आसानी भागों में बांटकर पढ़ना।

मेमोनिक

मेमोनिक एक मेमोरी टेक्निक है जो अनिवार्य रूप से आपको बेहतर याद रखने में मदद करने के लिए एन्कोडिंग है। इसमें आप मजेदार पंक्ति में चीजों को बदलकर याद कर सकते हैं।

स्टोरीटेलिंग

जब भी आपको किसी कॉन्सेप्ट को याद रखने में मुश्किल हो, तब आप उसे एक कहानी के रूप में याद कर सकते हैं। कहानियां हमारे दिमाग से जल्दी नहीं निकलती।

माइंड मैप

किसी भी चीज को शुरू करने से पहले पूरा माइंड मैप तैयार करें जैसे कि किस स्ट्रेटजी से पढ़ना है, कितना पढ़ना है आदि। ऐसा करने से आप अपने समय और एनर्जी का सही से उपयोग कर पाएंगे।

लिख कर याद करना

किसी भी चीज को लंबे समय तक याद रखने का सबसे बड़ा गुरु मंत्र है उसे लिखना। जिस भी कॉन्सेप्ट को आप याद करते हैं, उसे लिखकर प्रैक्टिस करें।

इन टिप्स की मदद से आप चुटकियों में मुश्किल विषयों को याद कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

हर कोई करेगा आपकी इज्जत, खुद में लाएं ये बदलाव