12वीं के बाद छात्रों के लिए बेस्ट हैं ये इंजीनियरिंग कोर्स
By Mahima Sharan13, Oct 2024 11:10 AMjagranjosh.com
बेस्ट इंजीनियरिंग कोर्स
12वीं के बाद ज्यादातर छात्रों का रुझान इंजीनियरिंग के ओर होता है। अगर आप भी इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेस्ट इंजीनियरिंग कोर्स के बारे बताया गया है-
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE)
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कंप्यूटर सिस्टम और सॉफ्टवेयर के डिज़ाइन, डेव्लपमेंट पर केंद्रित है। डिजिटल तकनीकों के प्रसार के साथ, CSE ग्रेजुएशन की सेक्टर में सबसे ज्यादा मांग वाली नौकरी है।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
मैकेनिकल इंजीनियरिंग मैकेनिकल सिस्टम और मशीनरी के डिजाइन और डेवलपमेंट से संबंधित है। NBA के अनुसार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग भारत में सबसे पुराने इंजीनियरिंग विषयों में से एक है, जो ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस और एनर्जी जैसे क्षेत्रों में कैरियर के अवसर प्रदान करता है।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग बिजली, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक और पावर सिस्टम के इर्द-गिर्द घूमती है। भारत में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कोर्स में लगातार वृद्धि देखी गई है।
सिविल इंजीनियरिंग
सिविल इंजीनियरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के डिजाइन, डेवलपमेंट और रखरखाव पर बेस्ड है। भारत में सिविल इंजीनियरों की मांग लगातार बढ़ रही है।
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में साइंस और स्पेस क्राफ्ट का डिज़ाइन, डेव्लपमेंट और टेस्टिंग शामिल है। कुछ करियर ऑप्शन में एयरोस्पेस कंपनियां, अंतरिक्ष एजेंसियां शामिल हैं।
भारत में इंजीनियरिंग का भविष्य संभावनाओं से भरा हुआ है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Top 8 Interior Designing Colleges To Visit In Pune