बिना बीटेक डिग्री के भी बन सकते हैं इंजीनियर


By Mahima Sharan29, Jul 2024 01:53 PMjagranjosh.com

इंजीनियरिंग जॉब

इंजीनियरिंग एक ऐसी पेशा है, जो लाखों उम्मीदवारों का सपना है। ज्यादातर बच्चों का मानना है कि इंजीनियरिंग करने के लिए बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। आज हम आपको कुछ ऐसे इंजीनियरिंग कोर्स के बारे में बताएंगे, जिसे करने के लिए आपको किसी भी बीटेक की डिग्री की जरूरत नहीं है।

मशीनिस्ट

ये स्किल के अनुसार मेटल के हिस्सों को काटने, ड्रिल करने और आकार देने वाली मशीनों को ऑपरेट करते हैं। कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीनों के साथ अनुभव एक बड़ा प्लस है।

इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीशियन

वे इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेंट की टेस्टिंग और रखरखाव करते हैं। मजबूत सोल्डरिंग कौशल और इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट का ज्ञान महत्वपूर्ण है।

इंस्ट्रूमेंट और कंट्रोल तकनीशियन

ये तकनीशियन निर्माण और बिजली प्रोडक्शन जैसे विभिन्न उद्योगों में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों  की रखरखाव और कैलिब्रेट करते हैं।

फील्ड सर्विस तकनीशियन

वे अक्सर बड़ी कंपनियों या प्रोडक्ट लाइनों के लिए तकनीकी उपकरणों की ऑन-साइट स्थापना, रखरखाव में मदद करते हैं।

सीएडी तकनीशियन

विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग करके, सीएडी तकनीशियन इंजीनियर टेक्निकल ड्राइंग और 3डी मॉडल बनाते हैं।

इन कोर्स को करने के लिए आपको किसी इंजीनियरिंग डिग्री की आवश्यकता नहीं है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

करियर में चाहिए सफलता, इन बातों का रखें ध्यान