By Priyanka Pal02, Mar 2024 06:57 PMjagranjosh.com
सक्सेसफुल लोगों की आदतें
अगर आप सोचते हैं कि सक्सेसफुल लोगों की किस्मत अच्छी होती है तो यह आपका भ्रम है। क्योंकि वह दूसरों से अलग दिखें इसके लिए हर दिन खुद पर काम करते हैं। उन्हों जो चीजें ज्यादा डिस्ट्रेक्ट करती हैं वे उनका सैल्यूशन भी खुद ही निकाल लेते हैं। लेकिन क्या आप सक्सेसफुल लोगों की शाम आदतों से रूबरू हैं? आगे जानिए उनकी कुछ दिलचस्प आदतों के बारे में।
टेक्नोलॉजी से दूर
सक्सेसफुल लोग शाम के समय फोन या ऐसी टेक्नोलॉजी का यूज ज्यादा नहीं करते जो उनकी सेहत या आंखों पर असर डालती है। वह अच्छी नींद लेने के लिए सोने से एक घंटे पहले किसी भी डिजिटल चीज का इस्तेमाल करने से बचते हैं।
रिडिंग फॉर ग्रोथ
वह जीवन में आगे बढ़ने के लिए बुक्स को पढ़ना पसंद करते हैं, जो उनकी सोच को चुनौती देती है। जो उनकी नॉलेज को बढ़ाने का काम करती है, इससे उन्हें आराम के साथ सीखने की क्षमता में बढ़ावा मिलता है।
अगले दिन की प्लेनिंग
अगले दिन की शाम की प्लेनिंग करने के लिए कॉमन रिज्यूल तैयार करते हैं, जहां बैठकर वह अपनी मीटिंग और टारगेट को अचीव करने की प्लेनिंग करते हैं। सुबह थकान कम हो इसके लिए रात को सोने से थोड़ी प्री प्लेनिंग करके तैयार होते हैं।
मेडिटेशन
कई सक्सेसफुल लोग माइंडफुलनेस के लिए योगा, मेडिटेशन, तनाव कम करने और बढ़िया नींद के लिए करते हैं। ऐसा करने से उन्हें खुद के अंदर शांति स्थापित करने में मदद मिलती है।
क्वालिटी टाइम
हमेशा काम के बारे में नहीं बल्कि शाम के टाइम परिवार, दोस्तों और खुद के साथ थोड़ा समय निकाल लेते हैं। ऐसा करने से उन्हें थोड़ी देर काम से आराम मिलता है।
हेल्दी खाना
सक्सेसफुल लोग अपनी सेहत का हमेशा ध्यान रखते हैं। वह बाहर का ज्यादा खाना - खाना और अन हेल्दी डाइट से दूर रहते हैं। वह हमेशा ऐसा पाचन योग्य खाना - खाना पसंद करते हैं जिससे उन्हें बीमारी न हो। ज्यादातर टाइम यह लोग अपना दिमाग तले भुना खाने से सचेत रखते हैं।
अच्छी नींद
अपनी नींद का शेड्यूल अच्छा बनाकर रखते हैं। हमेशा ऐसा काम करना पसंद करते हैं जिससे रात को चेन की नींद आ सके। सक्सेसफुल लोग कहीं से आते नहीं हैं, बल्कि हर रोज खुद को बनाने का काम करते हैं।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
स्पेस साइंस के लिए भारत के टॉप 5 कॉलेज, यहां से संवारे अपना कल