सरकार की इन योजनाओं के बारे में हर महिला को होना चाहिए जागरूक
By Mahima Sharan11, Jun 2024 03:38 PMjagranjosh.com
महिला सशक्तिकरण
महिला सशक्तिकरण का मतलब है महिलाओं की प्रगति और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना। इसका मतलब है कि उन्हें समाज में विकास और तरक्की के लिए समान अवसर प्रदान करना और भेदभाव को अस्वीकार करना।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 2015
इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा और भागीदारी सुनिश्चित करना, लिंग चयन को रोकना ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड एक्ट है।
वन-स्टॉप सेंटर योजना 2015
इन योजना का उद्देश्य निजी और सार्वजनिक दोनों जगहों पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सहायता और सहयोग प्रदान करना।
महिला हेल्पलाइन योजना 2016
हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे निशुल्क टेलिकम्युनिकेशन सेवा प्रदान करना,सही सर्विस के बारे में जानकारी प्रदान करवाना है।
उज्ज्वला 2016
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की तस्करी को रोकना। महिलाओं को भोजन, कपड़े, काउंसलिंग सहित चिकित्सा उपचार, कानूनी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करवाना है।
कामकाजी महिला छात्रावास 1972-73
कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान पर आवास की उपलब्धता को बढ़ावा देना। कामकाजी महिलाओं के बच्चों को आवास उपलब्ध कराना।
स्वाधार गृह 2018
महिलाओं की आश्रय, भोजन, कपड़े, चिकित्सा उपचार और देखभाल की प्राथमिक आवश्यकता को पूरा करना। महिलाओं को कानूनी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करना।
ये योजनाएं महिलाओं का भविष्य संवार सकती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ