मानसिक तौर पर मजबूत बनाते हैं जीवन के ये अनुभव


By Mahima Sharan15, Oct 2024 06:56 PMjagranjosh.com

किसी चीज की हानि

चीजों की हानि हमें दुख तो पहुंचाता है, लेकिन हर परिस्थिति से लड़ता भी सिखाता है। जब कुछ हमसे छिन जाता है, तब हम नई विकल्प की ओर अपनी तलाश को शुरू कर देते हैं।

चुनौतीपूर्ण स्थिति

चुनौतियां हमें आगे बढ़ने में मदद करती है। जब-तक आप नई चुनौतियों का सामना करना नहीं सीखेंगे तब-तक आप जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे।

विश्वासघात

विश्वासघात भी जरूरी है। दूसरों पर हद से ज्यादा विश्वास करना या निर्भर रहना आपको आगे बढ़ने से रोकता है। इसलिए जीवन में एक बार विश्वासघात का सामना करना भी जरूरी है।

असफलता का सामना करना

सफल होने के लिए कई बार असफलता से गुजरना पड़ता है। इसलिए असफलता से निराश न हो, बल्कि अपनी पिछली गलतियों को सुधार दोबारा प्रयास करें।

दूसरों की देखभाल

दूसरों की सेवा करने का अनुभव होना भी जरूरी है। यह अनुभव हमारे अंदर भावनात्मक विकास करता है।

जीवन में सफल होने के लिए इन अनुभवों का होना भी जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

प्रतिभाशाली बच्चों की 8 विशेषताएं