महात्मा गांधी से जुड़ी ये 6 किताबें हर भारतीय जरूर पढ़ें
By Priyanka Pal30, Jan 2024 01:04 PMjagranjosh.com
महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि
आज यानी 30 जनवरी को पूरे देश भर में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
महात्मा गांधी पर आधारित किताबें
देश के राष्ट्रपिता के नाम से पुकारे जाने वाले महात्मा गांधी के जीवन में कई किताबें लिखी जा चुकी हैं। भारत के हर नागरिक को महात्मा गांधी की इन किताबों को जरूर पढ़ना चाहिए।
‘सत्य के साथ मेरे प्रयोगों की कहानी'
इस किताब को महात्मा गांधी ने खुद लिखी है। इस किताब में गांधी जी के जीवन से लेकर 1921 तक के जीवन को बताया गया है। महात्मा गांधी को जानने के लिए इस किताब को पढ़ सकते हैं।
'मेरे प्रिय बापू'
इस किताब को चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने लिखी है। इसमें 1920 से 1945 तक उनके बीच पत्रों के आदान-प्रदान के बारे में विस्तार से बताया गया है।
‘मैंने महात्मा गांधी की हत्या क्यों की’
इस किताब को नाथूराम गोडसे के भाई गोपाल गोडसे ने लिखी है। इस किताब में महात्मा गांधी की हत्या से लेकर नाथूराम गोडसे को फांसी दिए जाने तक जो भी हुआ उसके बारे में बताया गया है।
‘मैं गांधी हूं'
यह किताब महात्मा गांधी जी के बारे में जानने के लिए सबसे सरल परिचय वाली किताब है। माता-पिता इस किताब को अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं।
‘भारत से पहले गांधी’
इस किताब को इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने लिखी है। इस किताब में गांधी जी की पढ़ाई के साथ ही युवावस्था के बारे में बताया गया है। दक्षिण अफ्रीका में कानून के अभ्यास के बारे में भी बताया गया है।
'द गुड बोटमैन'
इस पुस्तक को महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी ने लिखी है। इस किताब में गांधी जी के दर्शन और उसे लागू करने में मिली सफलता के बारे में विस्तार से बताने की कोशिश की गई है।
पढ़ते रहें
एजुकेशन से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran josh के साथ