Freedom Fighters Slogan: इन नारों से सेनानियों ने भारतवासियों में जगाई थी देशभक्
By Mahima Sharan26, Jan 2025 11:32 AMjagranjosh.com
इंकलाब जिंदाबाद- शहीद भगत सिंह
शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब के बंगा में हुआ था। बहादुर आत्मा को भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन के सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारियों में से एक माना जाता है।
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा-सुभाष चंद्र बोस
महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक गांव में हुआ था।
करो या मरो-महात्मा गांधी
महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था। वह 1890 में एक वकील के रूप में इंग्लैंड से भारत लौटे और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपना पूरा जीवन दे दिया।
सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा- मुहम्मद इक़बाल
मोहम्मद इकबाल का जन्म 9 नवंबर 1877 को सियालकोट, पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था। मुहम्मद इक़बाल एक प्रसिद्ध कवि, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक और एक उल्लेखनीय शिक्षाविद् थे।
वंदे मातरम्- बंकिम चंद्र चटर्जी
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आजादी की लड़ाई में सक्रिय रहे साहित्यकार संतों ने वंदे मातरम् जैसी अपनी महान और अमर कृतियों से न केवल आजादी की लड़ाई में नई जान फूंकी, बल्कि भारतीय भाषाओं के साहित्य को भी मजबूती दी और नए आयाम प्रदान किए।
सत्यमेव जयते-पंडित मदन मोहन मालवीय
इस युग के आदर्श पुरुष माने जाने वाले मदन मोहन मालवीय भारत के पहले और अंतिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया था। सत्य, ब्रह्मचर्य, व्यायाम और देशभक्ति में मालवीय जी अद्वितीय थे।
स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है,और मैं इसे लेकर रहूंगा- बाल गंगाधर तिलक
बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के कोंकण प्रदेश (रत्नागिरी) के चिक्कन गांव में हुआ था।
चन्द्रशेखर आजाद
स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर चन्द्रशेखर आज़ाद बेहद क्रांतिकारी विचारधारा के थे। वह अपने स्वयं के नाम आजाद से जनता के बीच लोकप्रिय थे। उनका स्लोक अब भी जिसका खून खौला नहीं वो पानी है, जो देश के काम ना आये वो बेकार जवानी है भी काफी फेमस है।
आराम हराम है- जवाहरलाल नेहरू
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में कश्मीरी पंडितों के एक समृद्ध परिवार में हुआ था।
Kanpur To Delhi, Check The List Of Most Polluted Indian Cities In 2023