भगवान गणेश के 7 प्राचीन मंदिर


By Priyanka Pal07, Sep 2024 12:37 PMjagranjosh.com

गणेश चतुर्थी के मौके पर जानिए भारत में गणपति के 7 सबसे प्राचीन मंदिरों के बारे में, जिनके दर्शन के लिए हमेशा उमड़ती है लाखों की भीड़।

सिंद्धिविनायक मंदिर

मुंबई में बसे इस मंदिर का निर्माण 19 नवंबर साल 1801 में हुआ था। इस प्राचीन मंदिर को लक्ष्मण विधु और देउबाई पाटिल ने बनवाया था।

श्री मोरेश्वर मंदिर

यह मंदिर भी महाराष्ट्र में मौजूद है, जिसका निर्माण 14वीं से 17वीं सदी के बीच मोरया गोसावी ने बनवाया था।

खजराना गणेश मंदिर

यह मध्य प्रदेश के इंदौर में मौजूद है। इस प्राचीन मंदिर का निर्माण साल 1735 में रानी अहिल्याबाई ने करवाया था।

चिंतामण गणेश मंदिर

मध्य प्रदेश के उज्जैन में इस प्राचीन मंदिर का निर्माण त्रेता युग में माना जाता है। कहा जाता है इसे देवी सीता ने बनवाया था।

त्रिनेत्र गणेश

राजस्थान के रणथम्भौर में स्थित इस मंदिर का निर्माण 13वीं सदी में करवाया गया था। इसका निर्माण महाराजा हम्मीरदेव चौहान ने करवाया था।

डोडा गणपति मंदिर

कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित इस प्राचीन मंदिर का निर्माण 1537 में हुआ था। कहा जाता है यह मदिर केम्पे गौडा ने बनवाया था।

गणेश टोक मंदिर

सिक्किम के गंगटोक में बना प्राचीन गणेश मंदिर का निर्माण सन् 1953 में हुआ था। यहां गणपति बप्पा का स्वागत बड़े धूमधाम से किया जाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

करोड़ों का टैक्स भरने वाले भारत के 7 सेलिब्रिटी