दुनिया के 6 प्रसिद्ध लोग जिन्होंने कमजोरी को लक्ष्य के रास्ते नहीं आने दिया
By Mahima Sharan04, Dec 2024 03:51 PMjagranjosh.com
दुनिया के प्रसिद्ध व्यक्ति
हमारा इतिहास विद्वानों, वैज्ञानिकों, कलाकारों और राजनेताओं की प्रेरणादायक कहानियों से भरा पड़ा है, जिन्होंने असाधारण परिस्थितियों में भी कई उपलब्धियां हासिल की है। यहां तक की हमारे इतिहास में कुछ ऐसे महान लोग भी मौजूद है, जो शारीरिक रूप से असमर्थ होने के बावजूद भी अपने लक्ष्य से कभी नहीं भटके। आज हम आपको उन्हीं महान लोगों के बारे में बताएंगे-
लुई ब्रेल
लुई ब्रेल अपने पिता की वर्कशॉप में एक दुर्घटना के कारण तीन साल की उम्र में ही अंधे हो गए थे। कई परेशानियों के बावजूद उन्होंने कम उम्र में ही ब्रेल प्रणाली विकसित की, जिसने नेत्रहीनों के लिए शिक्षा को पूरी तरह से बदल दिया।
स्टीफन हॉकिंग
स्टीफन हॉकिंग को 21 साल की उम्र में मोटर न्यूरॉन बीमारी हो गया था, जिसके कारण उनके जीवन के कुछ ही साल होने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, वह इन सभी बातों को दरकिनार बताते हुए इतिहास के सबसे प्रसिद्ध फिसिकिस्ट्स में से एक बन गए।
हेलेन केलर
हेलेन केलर मात्र 19 महीने की उम्र में बीमारी के कारण बहरी और अंधी हो गई थी। फिर भी, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और कॉलेज की डिग्री हासिल करने वाली पहली बधिर-अंधी व्यक्ति बनीं। उन्होंने रेडक्लिफ कॉलेज से सम्मान के साथ ग्रेजुएशन किया।
सूरदास
सूरदास, 16वीं सदी के संत और कवि हैं, जो भारत के सबसे सम्मानित साहित्यकार हस्तियों में से एक हैं। हालांकि बचपन से ही वे दृष्टिहीन थे, लेकिन उनकी यह समस्या उनकी काव्य प्रतिभा में कभी भी रुकावट नहीं बनीं।
फ्रिदा काहलो
मैक्सिकन चित्रकार फ्रिदा काहलो ने बचपन में पोलियो और किशोरावस्था में एक घातक बस दुर्घटना के कारण शारीरिक परेशानियों चुनौतियों का सामना किया। पुरानी परेशानी और कई सर्जरी के बावजूद, उन्होंने अपनी कमजोरी को कला में बदल दिया।
ये लोग हमें कभी न हार मानने की सीख देते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ