फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना की सक्सेस स्टोरी


By Priyanka Pal23, Aug 2024 12:52 PMjagranjosh.com

अनामिका खन्ना

अनामिका इंडियन फैशन डिजाइनर हैं, जो कोलकाता में एक स्टूडियो से काम करती हैं। उन्हें द बिजनेस ऑफ फैशन के लिए जाना जाता है। जिन्होंने पारंपरिक भारतीय वस्त्रों और तकनीकों के साथ पश्चिमी सिलाई को मिलाने का काम किया।

करियर

उन्होंने अपने फैशन डिजाइनिंग करियर की शुरुआत साल 1998 में की। 2004 में उन्होंने अपना इंटरनेशनल लेबल एना मिका लॉन्च किया और लक्मे फैशन वीक ग्रैंड फिनाले में जानी गईं।

लंदन फैशन वीक

साल 2005 उन्होंने लंदन फैशन वीक में भाग लिया और विल्स फैशन वीक स्प्रिंग, समर में अपना द बॉटनिस्ट कलेक्शन दिखाया।

लक्मे फैशन वीक

वह बुलगारी सिंगापुर ब्रांड से भी जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने 2015 के लक्मे फैशन वीक समर में भी हिस्सा लिया है।

डिजाइनर के नाम से जानी गईं

अनामिका खन्ना का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुए था, उनके डिजाइन पूरे भारत और दुनिया भर में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध हैं।

नेट वर्थ

अनामिका अपने फैशन ब्रांड से दुनिया भर में जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 79 मिलियन डॉलर है उन्होंने प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर के रूप में काम किया है।

अवार्ड

1995 में डैमनिया फैशन अवार्ड जीतने के बाद उनके करियर ने उड़ान भरी। इस अवार्ड के लिए उनके पहले छह आउटफिट तैयार किए गए और 1998 में उन्होंने अपनी क्लोथिंग लाइन अनामिका खन्ना की शुरुआत की थी।

एजुकेशन

अनामिका फैशन डिजाइनर बनने से पहले पेन्टर और क्लासिकल डांसर थीं। उन्होंने इस इंडस्ट्री में घुसने से पहले कोई पढ़ाई नहीं की बल्कि बहुत सी वर्कशॉप अटेंड की थीं।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Take A Look At KL Rahul’s Impressive Success Journey